फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation will develop 75 ponds as lakes

75 तालाबों को सरोवर के रूप में विकसित करेगा निगम

Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corporation will develop 75 ponds as lakes
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर अगले माह अमृत सरोवर उत्सव शुरू करेगा, जो 50 दिन तक चलेगा, साथ ही महानगर के 75 तालाबों को सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। यह जानकारी नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को निगम में हुई जैव विधिवता प्रबंध समिति की बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्सव में महानगर के धार्मिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, मीडिया, शिक्षा, उद्योग जगत के अलावा वैज्ञानिकों, भूगोलविद्, पर्यावरणविद्, रंगकर्मियों, शिक्षकों और छात्रों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए जैव विविधता समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक सभी तालाबों और पोखरों को उनके प्राचीन स्वरूप में लौटाने के सपने को साकार करने के लिए निगम यह पहल करेगा। जिन 75 तालाबों को सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। उसकी शुरुआत हलालपुर के तालाब से होगी। कुछ ही दिन बाद महानगर के तालाब लोगों को एक पवित्र सरोवर के रूप में दिखाई देंगे। लोगों से आह्वान किया कि इस कार्य के लिए वह नगर निगम के साथ खडे़ हों। उन्होंने नगर निगम को आदर्श नगर निगम बनाने के लिए भी लोगों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य लेकर वह कार्य कर रहे है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. उमर सैफ ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित राष्ट्रीय लक्ष्य के 13वें और 15वें नंबर पर दिए गए उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में नगर निगम सहारनपुर पहल कर रहा है। बैठक में नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मयंक पांडेय, पामिश, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, अनीता पुंडीर, डॉ. वीरेंद्र आजम, शरद भार्गव, संजय सैनी, अनुपमा महाजन, डॉ. आदित्य, मुकुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed