फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation will deliver medicines for home isolate patients

होम आइसोलेट मरीजों के लिए निगम पहुंचाएगा दवा

Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Corporation will deliver medicines for home isolate patients
नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग से ले ली दवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेेदारी
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों व निगरानी समितियों के माध्यम से होगा वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। होम आइसोलेट किए जा रहे कोरोना मरीजों को अब दवाइयों की किट नगर निगम के कर्मचारियों और निगरानी समितियों द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। व्यवस्था को बनाने के लिए मंगलवार को महापौर संजीव वालिया ने निगम में सफाई निरीक्षकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया।
अभी तक होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीमें किट वितरित कर रही थी। किट में पांच दिन की दवाएं शामिल हैं। मगर अब यह काम नगर निगम करेगा। महापौर संजीव वालिया ने बताया कि दवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेेदारी स्वास्थ्य विभाग से नगर निगम ने ले ली है। निगम अपने कर्मचारियों और निगरानी समितियों के माध्यम से मरीजों के घर तक दवाएं पहुंचाएगा। महापौर ने कहा कि कर्मचारी और निगरानी समिति सदस्या पूरी गंभीरता के साथ दवा वितरण करें, क्योंकि यह मरीजों की जिंदगी से जुड़ा मामला है। एक भी मरीज दवा से वंचित ना रहने पाएं। यह भी बताया कि नगर निगम कंट्रोल रूम के माध्यम से मरीजों से लगातार संपर्क बनाकर दवा वितरण की मॉनिटरिंग करेगा। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
ऑक्सीजन सिलिंडर भी उपलब्ध हों
सहारनपुर। पार्षदों ने प्रत्येक निगरानी समिति को दस से 20 ऑक्सीजन सिलिंडर भी उपलब्ध कराने की मांग महापौर और नगरायुक्त से की है। मंसूर बदर ने बताया कि बीते करीब 20 दिन से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीज पार्षदों से ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। पार्षद किसी तरह व्यवस्था कर पा रहे हैं। यदि निगरानी समितियों के पास सिलिंडर होंगे तो वह दवा के साथ जरूरतमंदों को सिलिंडर भी उपलब्ध करा सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने दबनी वाला कब्रिस्तान, शिराज कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान, कुतुबशेर कब्रिस्तान, हाजी शाह कमाल कब्रिस्तान, गोटेशाह कब्रिस्तान में लोगों को छाया के लिए चार-चार शेड लगवाने की भी मांग की। मांग करने वालों में पार्षद शहजाद मलिक, सईद सिद्दीकी, मोहम्मद अहसान, शाहिद कुरैशी, सलीम अंसारी, फुरकाना मलिक, शाहीना परवीन, जमा परवीन, शकील प्रधान, नौशाद राजा, मेहराज, इमरान सैफई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed