फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation busy preparing for uninterrupted supply on Deepawali

दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति की तैयारी में जुटा निगम

Wed, 14 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Corporation busy preparing for uninterrupted supply on Deepawali
त्योहारो के मद्देनजर विघुत पोल तारो को बदलता कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर विद्युत लाइनों को बदला जा रहा है। पहले उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां विद्युत लाइनें शहर तक की बिजली आपूर्ति को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में जर्जर लाइनों को बदलने और इंसुलेटेड लाइन डालने का काम कराया जा रहा है। निगम की टीमें इस समय सहारनपुर अंबाला मार्ग पर सरसावा और नकुड़ वाले क्षेत्र की ओर काम कर रही हैं। पिछले दो माह में चार बार लाइनों के टूटने और अन्य हादसों के कारण विद्युत आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही है।
विज्ञापन

जिले में लाइन लॉस को लेकर किए गए सर्वे के दौरान ही ग्रामीण क्षेेत्रों के अधिकतर उपभोक्ताओं ने विद्युत लाइनों की समस्या उठाई थी। उन्होंने बताया था कि अधिकतर लाइनें पुरानी होने के साथ ही इन पर पेड़ की टहनियां गिरने या तेज हवा में लाइनें टूटकर गिरने के हादसे होते हैं। इससे आपूर्ति बाधित होने के साथ ही जानमाल की क्षति की आशंका रहती है। इसके बाद ही लाइनों को दुरुस्त करने का प्लान बनाया गया। लेकिन निजीकरण की नीति को लेकर बिजली कर्मचारियों के लंबे आंदोलन के कारण यह काम रुक गया था। अब इसे शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता पीके सिंह के मुताबिक लाइनों को दुरुस्त करने के साथ ही आपूर्ति बेहतर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों हड़ताल के कारण कुछ दिक्कतें आई थीं। वह अब दूर हो गई हैं।

ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद अलर्ट हुआ निगम
- ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की ओर से कुछ दिन पहले ही आनलाइन कक्षाएं संचालित होने और आगे त्योहारों के मद्देनजर निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए कहा था। ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद निगम के अफसर अलर्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed