फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona Warriors Honored

कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

Fri, 12 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors Honored
छुटमलपुर में सांसद हाजी फजलुर्रहमान को सम्मानित करते संस्था के सदस्य - फोटो : SAHARANPUR
बेहट/छुटमलपुर/देवबंद (सहारनपुर)। देहात में शुक्रवार को कार्यक्रमों का आयोजन कर कोरोना संक्रमण के खिलाफ काम करने वाले योद्धाओं में चिकित्सकों, शिक्षकों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बेहट में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी एवं पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने एसडीएम दीप्ति देव, तहसीलदार आशुतोष कुमार, नायब तहसीलदार भोपाल सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी साढ़ौली कदीम डॉ. नितिन कंदवाल, मुजफ्फराबाद की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मीनू गोयल सहित पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा सफाईकर्मियों को फूल मालाएं पहनाते हुए सैनिटाइजर एवं मास्क वितरित कर सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, बेहट गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुधीर राणा, ठाकुर राजबीर सिंह, पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह चौहान, विनय चौहान सुनील राणा, अनिल सिंघल, मोहित जैन, सभासद रविकांत गुप्ता, विकास गुप्ता, मंडलाध्यक्ष सुभाष सैनी, दूबे सिंह कंबोज, नीरज चौहान, लोकेश त्यागी, अशोक प्रधान, राकेश गाबा, मुकेश राणा, विजेंद्र सैनी, मांगेराम शर्मा, श्याम सुंदर सैनी रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर के रसूलपुर कलां में आल इंडिया तहफ्फुज ए इंसानियत ट्रस्ट रसूलपुर कलां में सांसद हाजी फजलुर्रहमान और फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी को कोरोना योद्धा के रूप में डा. अरशद नदवी और सुशील उपाध्याय ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राव बाबर, अब्दुल्लाह तारिक, सादान, मौलाना साहिब, कारी वसील, कारी अब्दुल मन्नान, मो. अमजद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद में ब्लाक संसाधन केंद्र गुनारसा में शुक्रवार को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा कोरोना काल में नगर के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों पर ड्यूटी देने वाले करीब 60 शिक्षकों को कोरोना सेवा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज बधाई का पात्र है। जिसने कोरोना की जंग में दिनरात नि:स्वार्थ भाव सेवा करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शिवकुमार पारिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष ईशान गौड़, नगराध्यक्ष डा. अमित वशिष्ठ, चौधरी सतवीर सिंह कसाना और अन्नू गोयल ने विचार रखे। संचालन मो. वजाहत शाह ने किया। दीपक त्यागी, डा. सुधीर, पंकज भारती, मो. साबिर सिद्दीकी, अब्दुल्ला उस्मानी, ललित कुमार, अरुण कुमार, विपिन रहे।

बेहट में डॉ नितिन का सम्मान करते पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष

बेहट में डॉ नितिन का सम्मान करते पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed