{"_id":"6135090e8ebc3ea75b225190","slug":"corona-virus-changing-nature-with-time-saharanpur-news-mrt5549195183","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय के साथ प्रकृति बदल रहा कोरोना वायरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय के साथ प्रकृति बदल रहा कोरोना वायरस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना वायरस समय के साथ प्रकृति बदल रहा है। बीते वर्ष सितंबर माह में प्रतिदिन 100 से अधिक नए मरीज सामने आ रहे थे। एक से पांच सितंबर तक ही 749 नए मरीज मिल थे, जबकि इस बार मात्र एक मरीज मिला है।
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञ भी अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। पहले तीसरी लहर अगस्त में आने की बात कही जा रही थी अब सितंबर में आने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पांच दिन बीत चुके हैं, कोरोना संक्रमण फिलहाल शांत ही चल रहा है। बीते वर्ष से तुलना करें तो वर्ष 2020 में एक सितंबर से प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज सामने आ रहे थे। इस बार कॉलम लगभग खाली चल रहा है, जिसे अच्छा संकेत कह सकते हैं। यह भी सच है कि खतरा अभी टला नहीं है। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक का कहना है कि जनपद में कोरोना संक्रमण अभी शांत है। इसके बावजूद लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी है, क्योंकि कोरोना संक्रमण अभी बरकरार है। संक्रमण से बचने के लिए लोगों को चाहिए कि वह मास्क का इस्तेमाल करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बेवजह भीड़ वाली जगहों पर ना जाएं। बच्चों को लेकर विशेष एहतियात बरतें।
बीते वर्ष से तुलना
तिथि----------2020----------2021
एक सितंबर---136------------01
दो सितंबर-----122------------00
तीन सितंबर---185------------00
चार सितंबर-----149----------00
पांच सितंबर----157----------00