फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   corona case

हिमाचल से आया युवक कोरोना पॉजिटिव, चार की छुट्टी

Tue, 09 Jun 2020 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
corona case
हिमाचल से आया युवक कोरोना पॉजिटिव, चार की छुट्टी
विज्ञापन

सहारनपुर। एक और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह थाना मंडी क्षेत्र का रहने वाला है, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से आया था। इसके अलावा चार मरीजों के रिकवर होने पर उनको मंगलवार को कोविड-19 सेंटर से छुट्टी दे दी गई।

शहर की कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी एक युवक हिमाचल प्रदेश की मंडी में लकड़ी का काम करता है। बीते दिनों वह हिमाचल से लौटा था, जिसे चिकित्सा विभाग ने क्वारंटीन करने के साथ ही सैंपल जांच को भेजा था। मंगलवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उसे कोविड-19 में शिफ्ट किया गया है। संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। मोहल्ला सील किया गया है। उधर, कोरोना के चार मरीजों के ठीक होने पर उन्हें मंगलवार को फतेहपुर सीएचसी में बने कोविड-19 सेंटर से छुट्टी दी गई। अब जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 261 हो चुकी है। इनमें से 230 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 31 एक्टिव मरीज हैं। इनके अलावा तीन ऐसे एक्टिव मरीज हैं, जो बाहर से आए हैं। इनमें एक मरीज लखनऊ में सैंपल देकर आया था और यहां भर्ती है। इसी प्रकार दो मरीज हरिद्वार से सैंपल देकर आए थे, जिन्हें सोमवार को ही भर्ती किया गया है। सीएमएस डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि लखनऊ और हरिद्वार से आए मरीजों की गिनती सहारनपुर में नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed