फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   convicted will be on the platform

बवाल के दोषी रहेंगे मंच पर गिरफ्तार करके दिखाए पुलिस

Fri, 16 Jun 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी ने पुलिस को अब खुली चुनौती दे डाली है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कहा है कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले भीम आर्मी के प्रदर्शन के मंच पर बवाल के सभी दोषी मौजूद रहेंगे। पुलिस में हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाए।
विज्ञापन


भीम आर्मी की यह चुनौती न सिर्फ पुलिस के लिए चुनौती है बल्कि पुलिस की साख पर भी सवाल है। सोशल मीडिया पर विनय रतन द्वारा की गई इस पोस्ट से पुलिस महकमे में भी काफी चर्चा हो रही है। विनय रतन की पोस्ट में पुलिस को खुली चुनौती है कि पुलिस में हिम्मत है तो मंच से बवाल के दोषियों को गिरफ्तार करके दिखाए।
विज्ञापन


साथ ही एक पोस्ट में कहा गया है कि बवाल के पीड़ित भी मंच पर बैठेंगे और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस अपनी ओर से पूरा जोर लगा रही कि प्रदर्शन को रोका जाए। भीम आर्मी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन न कर सके। लेकिन पुलिस के लिए यह मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण की मां कमलेश इस मामले में पूरी सक्रिय हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार कमलेश देवी ने गुड़गांव और गाजियाबाद में कुछ लोगों के साथ बैठकें की। उसके बाद कुछ लोगों को साथ लेकर वह बृहस्पतिवार को रामपुर मनिहारन में पहुंचीं और कई गांवों में बैठकें कीं। कमलेश देवी की देर रात तक बैठकें जारी रहीं। पुलिस अभी तक कमलेश देवी को ही नहीं रोक सकी तो भीम आर्मी के प्रदर्शन के मामले में पुलिस की कार्रवाई किए जाने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed