फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of sports college will start soon

जल्द शुरू होगा स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण

Fri, 02 Jul 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Construction of sports college will start soon
सहारनपुर। आठ साल से रुका स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण इस माह शुरू होने की उम्मीद है। लखनऊ से तकनीकी स्वीकृति मिलना बाकी है, जिसके प्रयास चल रहे हैं। स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए फिलहाल 16 करोड़ रुपये खाते में हैं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज का आवंटन सहारनपुर के लिए वर्ष 2010 में बसपा सरकार में हुआ था। कॉलेज के लिए बेहट के गांव शेरुल्लापुर जाटोवाला में जगह फाइनल की गई थी। निर्माण कार्य भी शुरू हुआ था। वर्ष 2013 में निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। कॉलेज के निर्माण की सबसे बड़ी बाधा इसका बरसाती नदी के तट पर होना था। करीब दो वर्ष पहले डीएम पीके पांडेय ने कॉलेज का दौरा किया था। उन्होंने नदी के दायरे में आने वाली भूमि को छोड़ते हुए सिंचाई विभाग से 72 बीघा जमीन स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए देने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जो मंजूर हो गया था। जुलाई 2020 में तत्कालीन मंडलायुक्त संजय कुमार और डीएम अखिलेश सिंह ने कॉलेज का दौरा किया था। उनके साथ निर्माण निगम, सिंचाई विभाग और खेल विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे। अधिकारियों ने स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के इस्टीमेट में संशोधन कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बावजूद निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है। अब इसी माह निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

16 करोड़ रुपये से होंगे यह कार्य
स्पोर्ट्स कॉलेज में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए फिलहाल 16 करोड़ रुपये विभाग के पास उपलब्ध हैं। इनसे 400 मीटर का रनिंग ट्रैक, छात्रावास, प्रशासनिक भवन, पानी की टंकी, मल्टी परपज हॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी आदि के मैदान तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण का कार्य इसी माह शुरू हो जाएगा। टेक्निकल स्वीकृति लखनऊ से होनी है, जिसके लिए प्रयास जारी हैं। हमारी कोशिश यही है कि कॉलेज जल्द से जल्द तैयार हो, जिससे खिलाड़ियों को उसका लाभ मिल सके।
प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed