फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of Green Expressway started in the district

जिले में ग्रीन एक्सप्रेस- वे का निर्माण शुरु

Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Construction of Green Expressway started in the district
जनपद के बड़गांव के पास किया जा रहा दिल्ली-सहारनपुर- देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य। - फोटो : SAHARANPUR
जिले में ग्रीन एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक बनने वाले दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर ग्रीन एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अंबेहटा मोहन से लेकर हलगोया, अंबेहटा चांद तक मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो गया है। जनपद में यह कॉरिडोर 29 गांवों से होकर गुजरेगा, जो 30 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा।
भारतमाला परियोजना के तहत दिल्ली से देहरादून तक इकोनॉमिक कॉरिडोर ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनना है। इसके बनने से अक्षरधाम से सीधे देहरादून की दूरी सिर्फ ढाई घंटे में तय होगी। यह ग्रीन एक्सप्रेस-वे सहारनपुर जिले के बड़गांव, रामपुर मनिहारान और नांगल क्षेत्र से होकर निकलेगा। जिले में करीब 30 किलोमीटर लंबे बनने वाले इस हाईवे के लिए एनएचएआई की ओर से दो साल पूर्व अक्तूबर 2020 से 29 गांव के किसानों की 191.38 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए भूमि के एवार्ड, मुआवजा और अधिग्रहण की कार्यवाही चल रही थी। अब प्रशासन की ओर से 15 किलोमीटर तक के लिए भूमि अधिग्रहीत कर एनएचएआई को कब्जा दिलाया है। जिसके बाद जनपद में एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू हुआ है। बड़गांव क्षेत्र से हाइवे के निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। इसके लिए अंबेहटा मोहन से लेकर हलगोया और अंबेहटा चांद तक कॉरिडोर बनाने के लिए मिट्टी डालने का कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

इन ग्रामों से होकर गुजरेगा कॉरिडोर
जनपद में दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर 29 गांवों से होकर गुजरेगा। इन ग्रामों में नैनसोब, रसूलपुर, कुतबा, बड़गांव, बेलड़ा जुनारदार, कुतुबपुर लबडौला, अंबेहटा मोहन, जड़ौदा पांडा, हसनपुर लौटनी, पटरी, अंबेहटा चांद, सढौली हरिया, हलगोया, बहादरपुर, जैनपुर, जैनपुर अहतमाल, नैनसोब मुस्तहकम, सकतपुर, मिर्जापुर, मियानगी, बडूली नया गांव, मौरा, दल्हेड़ी, नसरतपुर, खुदाबख्शपुर, चंदपुर, सकतपुर अहतमाल, ताशीपुर, तिलफरा गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1105 किसानों को मिला मुआवजा
सहारनपुर। कॉरिडोर में 29 गांवों के कुल 2593 किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई है। इन किसानों में से 1105 किसानों को अधिग्रहीत की गई भूमि का प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जा चुका है। अभी 1488 किसानों को मुआवजा देना बाकी है। अभी तक किसानों को 226.82 करोड़ रुपये की धनराशि मुआवजे की दी गई है, जबकि 111.35 करोड़ मुुआवजा अभी देना बाकी है।
दिल्ली-सहारनपुर- देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर ग्रीन एक्सप्रेस-वे का जनपद में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अभी तक अधिग्रहीत की गई जमीन का 70 प्रतिशत किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी को मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने एनएचएआई को फिलहाल 15 किलोमीटर तक की भूमि पर कब्जा दिला दिया है। भूमि को कब्जे में लेने की प्रक्रिया भी लगातार चल रही है।

- विवेक चतुर्वेदी, सिटी मजिस्ट्रेट/भूमि अध्याप्ति अधिकारी, सहारनपुर

जनपद के बड़गांव के पास किया जा रहा दिल्ली-सहारनपुर- देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य।

जनपद के बड़गांव के पास किया जा रहा दिल्ली-सहारनपुर- देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य।- फोटो : SAHARANPUR

जनपद के बड़गांव के पास मिट्टी डाल कर तैयार किया जा रहा दिल्ली-सहारनपुर- देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर?

जनपद के बड़गांव के पास मिट्टी डाल कर तैयार किया जा रहा दिल्ली-सहारनपुर- देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed