फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Constitutional rights are being violated: Brijlal Khabri

संवैधानिक अधिकारों का हाे रहा हनन: बृजलाल खाबरी

Thu, 03 Aug 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Constitutional rights are being violated: Brijlal Khabri
देवबंद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी का स्वागत करते कांग्रेसी: संवाद
देश का लोकतंत्र खतरे में: नसीमुद्दीन सिद्दीकी.
विज्ञापन

- कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के निर्देश पर सहारनपुर मंडल क्षेत्र की संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन यहां दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्विट हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत व समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
सभा में प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी ने कहा कि देश की जनता का विश्वास भाजपा की डबल इंजन की सरकारों के ऊपर से उठ गया है। मणिपुर से लेकर मध्य प्रदेश में डबल इंजनों की सरकारें होने के बावजूद, जहां मणिपुर में नारी अस्मिता और सम्मान को तार-तार कर दिया गया वहीं मध्यप्रदेश में दलितों व आदिवासियों को भाजपा नेताओं द्वारा अपमानित किया जा रहा है। भाजपा की सरकार उन उद्देश्यों से भटक कर देश की जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांट रही है। उन्होंने सभी से संविधान की रक्षा के प्रति संकल्प लेने की अपील की, जिससे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन

पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने आज सत्ता में काबिज रहने के लिए एक षड्यंत्र के तहत देश की जनता को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने का जो अजीबोगरीब गोरख धंधा शुरू किया है, उसने देश के संविधान के मूल सिद्धांत को ही ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, शामली जिला अध्यक्ष दीपक सैनी व अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में भाजपा सरकार द्वारा देश के संविधान के सिद्धांतों को तार-तार करने और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के हनन की बात विशेष रूप से जिक्र किया। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा व शामली महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ ने कहा कि कांग्रेस ही इस देश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिला कर, सुशासन प्रदान कर सकती है।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष, मेहरबान आलम, कांग्रेस नेत्री उमा भूषण, अशोक सैनी, सुखविंदर कौर, ओमपाल सिंह डांकोवाली, राहत खलील, प्रदीप वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जावेद साबरी, नरेंद्र शर्मा, सचिन कांबोज, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed