{"_id":"6882824ac92b836f60059407","slug":"considering-the-sensitivity-of-the-exam-take-your-responsibilities-seriously-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-154793-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए गंभीरता से जिम्मेदारी निभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए गंभीरता से जिम्मेदारी निभाएं
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर जिला अधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए गंभीरता के साथ जिम्मेदारी निभाएं। वह 27 जुलाई को जनपद के 56 केंद्रों पर होने वाली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आरओ तथा एआरओ परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
जिला अधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अपर जिला अधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। परीक्षा को पूर्व परीक्षाओं की तरह पूरी पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न कराना है। यदि किसी भी स्तर पर परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता तय की जाए। काफी संख्या में अभ्यर्थियों का आवागमन रहेगा। इसकी तैयारी कर ली जाए कि कहीं भी जाम की स्थिति न बने। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जिसमें 56 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, आयोग से आए समन्वयी पर्यवेक्षक संजय कुमार, एआरटीओ एमपी सिंह, सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।