{"_id":"602179e48ebc3ed1af4c62dd","slug":"congressmen-put-on-strength-for-priyanka-s-kisan-samvad-panchayat-saharanpur-news-mrt524402111","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संवाद पंचायत की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संवाद पंचायत की तैयारी
विज्ञापन
चिलकाना में प्रियंका गांधी की रैली स्थल का निरीक्षण करते कांग्रेसी नेता।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन को गति देने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की किसान संवाद पंचायत को सफल करने के लिए कांग्रेसियों ने पूरा जोर लगा रखा है। कांग्रेस नेता ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों को किसान संवाद पंचायत में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के अलावा राहुल गांधी के भी आने की चर्चाएं चल रही हैं। चिलकाना में गंदेवड़ मार्ग पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद ने बताया कि प्रियंका गांधी 10 फरवरी को शाकंभरी देवी तथा रायपुर होते हुए दोपहर 12 बजे चिलकाना पहुंचेगी। यहां प्रियंका गांधी के संबोधन के लिए 40 गुना 30 का मंच बनाया गया है। मंच के सामने 25 फीट की डी छोड़ी गई है। कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के बैठने की भी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि कृषि कानूनों को लेकर प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश में यह पहला कार्यक्रम है। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेता जुबेर अहमद, रोहित चौधरी, मोनिंदर सिंह सूद, पूर्व विधायक इमरान मसूद, शाजान मसूद, मेहरबान आलम आदि ने निरीक्षण किया। पार्किंग की व्यवस्था पैंठ मैदान में की गई है।
सोनिया गांधी के प्रतिनिधि ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
चिलकाना। सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने चिलकाना में प्रियंका गांधी के सभा स्थल को देखा तथा स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी-जान से लगने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आज किसान परेशान हैं। फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। दिल्ली में किसान भरी सर्दी में सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। कांग्रेस हमेशा से ही किसानों के साथ रही है तथा उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में किसानों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

चिलकाना में प्रियंका गांधी की रैली स्थल का निरीक्षण करते कांग्रेसी नेता।- फोटो : SAHARANPUR

किसान संवाद रैली की जानकारी देते सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के एल शर्मा।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन