फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress workers could not take out bike rally, many leaders including MP were put under house arrest

Saharanpur News: कांग्रेसी नहीं निकाल पाए बाइक रैली, सांसद सहित कई नेता नजरबंद किए

Mon, 25 Aug 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Congress workers could not take out bike rally, many leaders including MP were put under house arrest
सरसावा में पुलिस द्वारा चिलकाना तिराहे पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद
सहारनपुर। कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस नेता बाइक रैली नहीं निकाल पाए। पुलिस ने सांसद सहित कई नेताओं को नजरबंद कर लिया। कुछ नेताओं के घर पर पुलिस एक दिन पहले रात ही में पहुंच गई थी। रैली नहीं निकालने देने से नाराज सांसद इमरान मसूद ने अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि वह संविधान के रखवाले हैं और संविधान की रक्षा की कसम खाई है।
विज्ञापन

पार्टी के आह्वान पर सांसद इमरान मसूद ने एक दिन पहले ही बाइक रैली निकालने की घोषणा की थी। रैली मंडी समिति के गेट से शुरू होनी थी, लेकिन रैली निकालने की अनुमति नहीं मिल सकी थी। इसके बावजूद कांग्रेसी रैली निकालने की तैयाारी कर चुके थे। रैली रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे मंडी समिति के गेेट से शुरू होनी थी, लेकिन पुलिस ने एक दिन पहले शनिवार की रात ही सांसद इमरान मसूद और महानगर अध्यक्ष सहित कई नेताओं के घरों पर जाकर उन्हें नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

इससे गुस्साए सांसद इमरान मसूद ने अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेता अनुशासित लोग हैं। जब भी विपक्ष धरना प्रदर्शन या विरोध करता है, तो एकदम से धारा 163 लागू कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि समय बदलाव का है। जो वोट चोरी हुई है उसके खिलाफ पार्टी ने तथ्यामक सबूत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग की चुप्पी बताती है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है। बाबा साहब ने अमीर और गरीब सभी को एकसमान वोट का अधिकार दिया। कांग्रेस इसे समाप्त नहीं होने देगी। तकनीक का जमाना है, एक चिप पर सारा डाटा सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके बाद भी चुनाव आयोग जानकारी को डिलीट कर रहा है।

सरसावा में पुलिस द्वारा चिलकाना तिराहे पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद

सरसावा में पुलिस द्वारा चिलकाना तिराहे पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद

सरसावा में पुलिस द्वारा चिलकाना तिराहे पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद

सरसावा में पुलिस द्वारा चिलकाना तिराहे पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed