फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress workers came out on buffalo buggy in protest against inflation

महंगाई के विरोध में भैंसा बुग्गी पर निकले कांग्रेस कार्यकर्ता

Mon, 12 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congress workers came out on buffalo buggy in protest against inflation
सहारनपुर। बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैंसा बुग्गी लेकर प्रदर्शन किया। डिप्टी कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर महंगाई पर अंकुश लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

हसनपुर चुंगी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, विधायक नरेश सैनी और मसूद अख्तर कार्यकर्ताओं के साथ भैंसा बुग्गी पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मुख्य द्वार पर कलक्ट्रेट में प्रवेश से पहले पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकना चाहा तो वह धरने पर बैठ गए। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अंदर जाने दिया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से जनता परेशान है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। विधायक मसूद अख्तर और विधायक नरेश सैनी ने कहा कि सरकार जिस तरह से महंगाई बढ़ा रही है, उससे आमजन की कमर टूट गई है। सरकार उद्योगपतियों के इशारों पर काम कर रही है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी का आंकड़ा वर्तमान में सर्वाधिक है। इनके अलावा एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, अशोक सैनी, प्रदेश सचिव सत्यम भूरियान सैनी, रामपुर मनिहारान चेयरमैन प्रतिनिधि, विवेककांत सिंह, जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, सुशील चौधरी, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, आरिफ खान, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed