फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress vice president of meeting with Ravana in jail

रावण से जेल में मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

Sat, 10 Jun 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Congress vice president of meeting with Ravana in jail
सहारनपुर जेल पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और रावण के भाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में चंद्रशेखर के जरिए अपनी राजनीति का नया समीकरण बनाने का प्रयास कर रहे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद शुक्रवार लगभग साढ़े दस बजे जिला कारागार में चंद्रशेखर से मिलने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


उनके साथ विधायक मसूद अख्तर भी चंद्रशेखर से मिलने के लिए पहुंचे। लगभग एक घंटे की लंबी मुलाकात उन्होंने की। उधर, चंद्रशेखर को रात लगभग 10 बजे जिला कारागार में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कारागार में पहुंचने के बाद उसने सबसे पहले खाना मांगा। उसने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद से उसने कुछ नहीं खाया। जिस पर उसे रोजेदारों के इफ्तार से बचा हुआ कुछ खाना दिया गया। रात में  फिर उसने कुछ नहीं खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर पुलिस और प्रशासन अब रासुका लगाने की तैयारी कर रहा है। रासुका के लिए तथ्य एवं दावे तैयार किए जा रहे हैं। दंगों में रही भीम आर्मी की भूमिका की समीक्षा कर आरोप तय किए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को एसटीएफ द्वारा भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस अब उस पर रासुका लगाने की तैयारी कर रही है। उसके बाद चंद्रशेखर को दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहारनपुर में हुए दंगों में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए तथ्य एकत्रित कर रहे हैं। दंगों की पूरी समीक्षा की जा रही है और उस पर आरोप तय किए जा रहे हैं।

अभी तक चंद्रशेखर उर्फ रावण पर चार मामले दर्ज हैं। जबकि 19 अन्य मामलों में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। जिससे रासुका लगाए जाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के दावे को मजबूती मिल सके।


चंद्रशेखर के साथ अन्य ईनामियों के मामले में भी इस प्रकार की कार्रवाई के लिए समीक्षा की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि दंगों की पूरी समीक्षा की जा रही है। इसमें रासुका लगाए जाने के आरोपों को तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed