फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress submits memorandum to MP, demands to raise farmers' issues in Parliament

कांग्रेसियों ने सौंपा सांसद को ज्ञापन, किसानों के मुददों को संसद में उठाने की मांग

Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congress submits memorandum to MP, demands to raise farmers' issues in Parliament
बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को संसद में उठाने की मांग को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद हाजी फजलुर्रहमान को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों की तर्ज पर सभी फसलों पर बोनस की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सांसद को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे किसानों के विभिन्न मुद्दों को उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की सबसे प्रमुख समस्या आवारा जानवरों द्वारा फसलों की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन चार वर्षों में कृषि की लागत कई गुना बढ़ी है। इसके बावजूद पिछले तीन वर्षों से गन्ने के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है और न ही समय से गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। उन्होंने कहा कि लागत और फसलों के दाम में काफी अंतर होने के चलते किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। सरकार कर्ज माफी के वादे पर अमल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि फल, सब्जी के रख रखाव की सरकारी व्यवस्था नहीं होने से फसलों का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो जाता है। निजी कोल्ड स्टोरेज या गोदाम में फसलों को रखने से आमदनी का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है। ओला सहित अन्य आपदाओं के चलते किसानों की फसलें तबाह हो जाती है, लेकिन फसल बीमा के नाम पर बहुत ही कम किसानों को लाभ मिल पा रहा है। समस्याओं का समाधान सुझाते हुए उन्होंने कहा कि छुट्टा जानवरों से फसलों को बचाने के लिए किसानों को रखवाली भत्ता दिया जाए। ग्राम स्तर पर गौशालाओं का निर्माण हो। खाद, बीज, डीजल, बिजली और कीटनाशकों पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाए। फसलों का भुगतान 15 दिन में सुनिश्चित किया जाए। किसान आयोग का गठन किया जाए। फसल के नुकसान पर प्रत्येेक किसान को मुआवजा दिलाया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, प्रवीण चौधरी, गौरव वर्मा, विशाल, आरिफ मंसूरी, मो. कासिफ, आसिफ खान, नदीम खान, अशोक शर्मा, सचिन वर्मा, सुकांत कपिल, सत्य संयम सैनी, अजय त्यागी, अब्दुल कादिर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed