{"_id":"5ee3bffb8ebc3e42ee104416","slug":"congress-distributes-food-under-satyagraha-movement-saharanpur-news-mrt4861389112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्याग्रह के बल पर प्रदेश सरकार को सदमार्ग पर लाएंगे: सूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्याग्रह के बल पर प्रदेश सरकार को सदमार्ग पर लाएंगे: सूद
जिला कांग्रेस कार्यालय पर चल रही रसोई में लोगों के लिए भोजन पैक करते कांग्रेसी हुए मुख्य अतिथि गण
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर जनसेवा सत्याग्रह आंदोलन के तहत चल रही रसोई का कांग्रेसियों ने समापन कर दिया। इसके साथ ही 5500 भोजन के पैकेट बांटे गए। गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर चल रही रसोई का समापन प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने किया। इसके साथ ही कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य काजी इमरान मसूद, विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कई इलाकों में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे। प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए कहा कि अहिंसा और सेवा को समानांतर प्राथमिकता के आधार पर लेकर चलना कांग्रेस की संस्कृति है । कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से भाजपा सरकारें बौखलाई हुईं हैं। इसी कारण प्रवासी मजदूरों की मदद करने पर सरकार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर झूठे आरोप लगाकर मामले दर्ज किए और जेल भेजा, लेकिन कांग्रेस सेवा सत्याग्रह के बल पर सरकार को सद्मार्ग पर लेकर आएगी। विधायक काजी इमरान मसूद ने प्रदेश सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियां त्याग कर गरीब एवं मजदूरों के हित में कार्य करने की सलाह दी। विधायक मसूद अख्तर व नरेश सैनी ने भाजपा सरकारों पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए इसे भारत के संविधान के लिए खतरा बताया। इस दौरान पूर्व महासचिव चौधरी सुशील अंबोली एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, प्रीतम सैनी, प्रवीण चौधरी, विवेक कांत सिंह, अरविंद पालीवाल, अक्षय कुमार, अर्चित जैन, अमरदीप जैन, गौरव वर्मा, गुलफाम अंसारी, धर्मपाल जोशी, अशोक शारदा, प्रवेश धीमान, सतीश शर्मा, गणेश दत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।