फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congratulators thronged his residence

मंत्री बने बृजेश सिंह के गांव जड़ौदा जट में खुशी का माहौल

Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congratulators thronged his residence
देवबंद में रेलवे रोड पर कुंवर बृजेश के सीएम बनने पर खुशी मनाते व्यापारी - फोटो : DEVBAND
देवबंद। देवबंद विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने बृजेश सिंह को योगी सरकार राज्यमंत्री बनाए जाने से उनके गांव जड़ौदा जट में खुशी का माहौल है। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बने बृजेश सिंह के गांव जड़ौदाजट में सुबह से ही खुशी का माहौल दिखाई पड़ा। शपथ ग्रहण से पूर्व ही उनके आवास पर बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं व समर्थकों का सुबह से लेकर शाम तक तांता लगा रहा। बृजेश सिंह के पिता राजकुमार रावत और माता मंजूला सिंह काफी खुश नजर आए। लोग उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे थे। उनकी पत्नी पूजा सिंह, पुत्र दिवाकर विक्रम सिंह और पुत्री अक्षिता शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ लखनऊ गए हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ता गदगद
देवबंद। विधायक बृजेश सिंह के राज्यमंत्री बनने पर राकेश गांगुली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एडवोकेट, विपिन भारतीय, चौधरी रविंदर सिंह, कुलभूषण, आरती, अशोक वर्मा, सीटू सैनी, अजय गर्ग, विवेक तायल, चरण सिंह कोरवा, सनित कश्यप ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक बृजेश सिंह के राज्यमंत्री बनने से संगठन ने जिले को सम्मान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्वतंत्रता सेनानी परिवार से है नाता
देवबंद। विधायक बृजेश सिंह का जन्म देवबंद के गांव जड़ौदाजट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर मुकुंद सिंह (दादा) के घर हुआ था। उनके पिता डॉ. राजकुमार रावत गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी हरिद्वार में मैनेजिंग डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त है। बृजेश सिंह की प्रारंभिक शिक्षा देवबंद में केएल जनता इंटर इंटर कॉलेज में हुई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उन्होंने ज्वालापुर (हरिद्वार) से किया था। हरिद्वार से ही आयुर्वेद भास्कर में चार वर्ष की डिग्री लेकर आयुर्वेदाचार्य बने। उसके बाद आरएसए से जुडे़। भाजपा युवा मोर्चा में एक सदस्य के रूप में शामिल होकर राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत की। युवा मोर्चा में जिला व प्रदेश कार्यकारिणी में रहे। भाजपा में पश्चिम उत्तर प्रदेश कमेटी में क्षेत्रीय मंत्री भी रहे। 2017 में देवबंद विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा और करीब 16 हजार वोटों से जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन पर भरोसा कर पुन: टिकट दिया। इस बार वह करीब 7100 वोटों से विजयी होकर दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

बोले पिता, बेटे पर फख्र है
देवबंद। पिता डॉ. राजकुमार रावत का कहना है कि हमारा परिवार स्वतंत्रता सेनानियों का परिवार है। मैने पहली बार विधायक बनने पर बेटे बृजेश सिंह से कहा था कि कभी कोई ऐसा काम न करे जिससे हमारे स्वतंत्रता सेनानी परिवार पर लोग अंगुली उठाएं। मुझे अपने पुत्र पर फख्र है कि उसने पूरी ईमानदारी के साथ जनता की सेवा की। हमेशा सुशासन विकास के मार्ग पर देवबंद विधानसभा का विकास कराया। उसी का आज उसे भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने राज्यंत्री बनाकर इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed