फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   confluence of sports and music on Sports Day

स्पोर्ट्स-डे पर खेल और संगीत का संगम

Sun, 13 Dec 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 13 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
confluence of sports and music on Sports Day
एल्पाइन पब्लिक स्कूल में किड्स जोन का स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों, नृत्य और संगीत में अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


चिलकाना रोड स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक असमा प्रवीन ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद छात्राओं ने नृत्य और संगीत की उम्दा प्रस्तुतियां दी। विभिन्न रेसों में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने सिंपल रेस, परोप रेस एवं जिक जैक रेस में हिस्सेदारी की।
विज्ञापन


नर्सरी में दीपिका ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय, हिमांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। एलकेजी में शिवा प्रथम, हिमांशु द्वितीय, दीपक तीसरे स्थान पर रहा। यूकेजी में सैफुल्ला, कैफ और हम्माद क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।  रिंग रेस में प्रिंस प्रथम, अदीबा और मयंक द्वितीय, जुनैद और अहकाम अब्दुल्ला तृतीय स्थान पर रहे। परोप रेस में अहकामा और भविष्य प्रथम, हस्सन एवं प्राची द्वितीय, हनीफा एवं फैज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेग्ड बैक रेस में सत्ताउल्लाह एवं मुस्तबा प्रथम, वैभव और आहद द्वितीय एवं ईश और खुशी तृतीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का निर्देशन प्रियंका गुप्ता, रुचिका गुप्ता और नाजिया ने संयुक्त रूप से किया।

उप प्रधानाचार्य आंचल सिंघल ने कार्यक्रम के अंत में वोट ऑफ थैंक्स से सभी का आभार जताया। कोआर्डिनेटर सर्वत जमाल, गीता कौशिक और सोनिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed