फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Complete paddy purchase will be done through e-posh machine

ई-पॉश मशीन से होगी पूरी धान खरीद

Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Complete paddy purchase will be done through e-posh machine
सहारनपुर। एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में धान खरीद के लिए 22 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इनमें खाद्य विभाग के आठ, भारतीय खाद्य निगम के तीन और पीसीएफ के 11 केंद्र शामिल हैं। इस बार धान की शत प्रतिशत खरीद ई-पॉश मशीन से सत्यापन के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। इसके लिए 22 क्रय केंद्र खोलने की स्वीकृति मिल गई है। सभी धान क्रय केंद्रों पर 25 सितंबर तक बारदाना सहित अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। जिससे एक अक्तूबर से बिना किसी परेशानी के धान खरीद शुरू हो सके। वर्तमान सत्र में कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये और ग्रेड-ए का मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल है। गत वर्ष जनपद में धान खरीद के लिए 24 क्रय केंद्र खोले गए थे। इन केंद्रों पर 3458 किसानों से 11579.86 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। जिले में 273 किसान धान बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। इस बार आधार ऑथेंटिफिकेशन के माध्यम से ही किसान अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के समय आधार में दर्ज मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसका प्रयोग से ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। इस बार ई-पॉश मशीन से ही ही धान की खरीद होगी।
विज्ञापन

यहां खोले जाएंगे धान क्रय केंद्र
मूल्य समर्थन योजना के तहत जनपद में 22 धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे। खाद्य विभाग आठ क्रय केंद्र खोलेगा। ये क्रय केंद्र सहारनपुर नवीन मंडी, पुंवारका एट कमेशपुर, सरसावा एट सरसोंहेडी, गंगोह नवीन मंडी, रामपुर मनिहारान नवीन मंडी, नानौता, देवबंद नवीन मंडी में खोले जाएंगे। भारतीय खाद्य निगम सहारनपुर मंडी, नकुड़ और सरसावा में धान खरीद केंद्र स्थापित करेगा। पीसीएफ पुंडेन, नल्हेड़ा गुर्जर, कैलाशपुर, रणदेवा, बुड्ढाखेड़ा, गंगोह, तीतरों, घाटेड़ा, भायला, अनवरपुर बरौली, हलवाना में धान खरीद के लिए केंद्र खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना होगा। इस बार धान की शत प्रतिशत खरीद सत्यापन के आधार पर ई- पॉश मशीन से होगी। जिले में 22 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। - संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed