फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Complaint of rigging on CM portal, the head is threatening

सीएम पोर्टल पर धांधली की शिकायत, प्रधान दे रहा धमकी

Thu, 23 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Complaint of rigging on CM portal, the head is threatening
सीएम पोर्टल पर धांधली की शिकायत, प्रधान दे रहा धमकी
विज्ञापन

सहारनपुर, छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत भोगपुर निवासी ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर गांव में निर्माण कार्यों में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण का कहना है कि शिकायत करने पर प्रधान परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।
सीएम पोर्टल पर की शिकायत में कृषि विभाग से सेवानिवृत्त नरेश सिंह ने बताया कि गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास कूड़े के ढेर लगे हैं। पास ही यहां परिषदीय स्कूल भी है। बावजूद इसके इन्हें नहीं हटवाया जा रहा है। आरोप है कि गांव में मिनी सचिवालय में बनाए गए सामुदायिक शौचालय में पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। नाली निर्माण में भी घटिया किस्म की सामग्री और मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अप्रैल में सात बिंदुओं पर पंचायत सचिव से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी जिसे उनके द्वारा मई में रिमाइंडर भेजने पर भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान शिकायत वापिस न लेने पर परिणाम भुगतने धमकी दे रहे हैं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर ग्राम प्रधान अरविंद कुमार का कहना है कि सभी आरोप मिथ्या हैं। वे अनुसूचित समाज से ताल्लुक रखते हैं, यह बात दूसरी बिरादरी के लोगों को हजम नहीं हो रही कि वे प्रधानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed