फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Committees on stray dogs in district schools missing; Supreme Court order ineffective.

Saharanpur News: जिले के स्कूलों में आवारा कुत्तों की समिति गायब, सर्वोच्च न्यायालय का आदेश बेअसर

Fri, 09 Oct 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Committees on stray dogs in district schools missing; Supreme Court order ineffective.
सहारनपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के करीब एक साल बीतने को है, फिर भी जिले के परिषदीय स्कूलों में आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए स्कूल स्तर की समितियां अभी तक नहीं बन पाई। लापरवाही के चलते करीब 1438 परिषदीय स्कूलों एवं 146 माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा अभी भी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों की बढ़ती घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पिछले साल आदेश पारित किए थे। इनमें शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों जैसे परिसरों से आवारा कुत्तों को बंध्याकरण व टीकाकरण के बाद शेल्टर होम भेजने तथा उनकी दोबारा एंट्री रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। राज्यों को दो सप्ताह में सभी परिसर चिह्नित करने और रिपोर्ट भेजने को भी कहा गया था।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार जिले के परिषदीय स्कूल स्तर पर समिति का गठन होना था, जिसमें हेडमास्टर अध्यक्ष और नोडल अधिकारी होंगे। नोडल अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर स्कूल के मुख्य गेट पर लिखा जाना अनिवार्य था। हेडमास्टर के लिए निर्देश थे कि स्कूल परिसर या आसपास आवारा कुत्ते दिखने पर नगर निगम, नगर पालिका या पंचायत को लिखित सूचना दें। निकाय केवल बंध्याकरण कर कुत्तों को शेल्टर होम भेजेगी। काटने की स्थिति में उपचार भी सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तर पर बीईओ, बीएसए कार्यान्वयन की समीक्षा कर दो सप्ताह में उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजेंगे। हालांकि जिले के करीब 1438 परिषदीय स्कूलों में से किसी में भी समिति का गठन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्दी से जल्दी समिति गठित कर इसकी रिपोर्ट भेजी जाएं।
- जयकरन यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed