फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Colleges started preparation for submission of examination form

परीक्षा फॉर्म जमा करने को लेकर कॉलेजों ने शुरू की तैयारी

Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Colleges started preparation for submission of examination form
सहारनपुर। जुलाई माह में शुरू हो रही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर महाविद्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनालाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे, जबकि फॉर्म का प्रिंट निकालकर प्रमाणपत्रों के साथ 17 जून तक अपने महाविद्यालयों में जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

महाराज सिंह कॉलेज में एमए अंग्रेजी, एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी गणित, एमएससी कैमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जूलॉजी, एमएससी बायोलॉजी आदि कक्षाओं के परीक्षा फॉर्म जमा होने हैं। प्राचार्य ने सभी विषयों के लिए फॉर्म जमा करने के लिए अलग-अलग शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि स्नातकोत्तर कक्षाओं के साथ ही बीएससी गृह विज्ञान, बीएससी कंप्यूटर साइंस और एलएलबी में भी सेमेस्टर परीक्षाएं होती हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म जमा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं। विद्यार्थियों से अपील है कि वह 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर प्रिंट लेकर प्रमाण पत्र लगाकर फॉर्म तैयार रखें। क्योंकि कॉलेजों में फॉर्म जमा कराने के लिए केवल 17 जून तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुन्नालाल कॉलेज में भी परीक्षा फॉर्म जमा करने को लेकर तैयारी की जा रही है। प्राचार्य डॉ. अमिता अग्रवाल ने छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर प्रिंट कॉपी प्रमाण पत्रों के साथ पूर्ण कर समय से महाविद्यालय में जमा कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed