फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold wave outbreak, no respite even in sunlight, temperature dropped by two degrees

Saharanpur News: शीतलहर का प्रकोप, धूप में भी राहत नहीं, दो डिग्री गिरा तापमान

Thu, 25 Dec 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cold wave outbreak, no respite even in sunlight, temperature dropped by two degrees
सहारनपुर में निकली धूप के बीच छाई रही धुंध
सहारनपुर। कोहरे के बाद शीतलहर का प्रकोप बन गया है। बुधवार को धूप के बावजूद सर्दी का सितम रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जनपद में सात दिन तक सुबह के समय घना कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक आया। बीते तीन दिन से सुबह के समय कोहरा था, जबकि दोपहर में धूप निकल रही थी, जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि थी। बुधवार की सुबह जमीन पर कोहरा नहीं था, लेकिन आसमान में कोहरा छाए होने के कारण धूप नहीं थी। लेकिन सुबह करीब 10 बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे तक धूप निकल आई। इसके बाद शाम चार बजे तक धूप रही, लेकिन शीतलहर चलने की वजह से सर्दी का असर बना रहा। न्यूनतम तापमान तो मंगलवार के बराबर 10 डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में मंगलवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और वह 17 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पाला पड़ने का अनुमान
चूंकि बुधवार को दिनभर शीतलहर चली है। ऐसे में मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पाला पड़ने का अनुमान जताया है, लेकिन दोपहर के समय मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना जताई गई है।

------
एक्यूआई में गिरावट
हवा चलने की वजह से वायु प्रदूषण में कमी आई है। जो एक्यूआई बीते कई दिनों से 170 से 190 तक बना हुआ था वह हवा चलने की वजह से गिरकर 150 पर आ गया, क्योंकि हवा के साथ प्रदूषण उड़ गया।
------
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि-------न्यूनतम---अधिकतम
24 दिसंबर---10-------15

23 दिसंबर---10-------17



22 दिसंबर---12-------24



21 दिसंबर---10-------17



20 दिसंबर---10-------14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed