फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold wave and fog increased cold, trembling Saharanpur

शीत लहर और कोहरे से बढ़ी ठंडक, कांपा सहारनपुर

Sun, 22 Dec 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cold wave and fog increased cold, trembling Saharanpur
सहारनपुर में को कोहरे में अपने कार्य को जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। घने कोहरे और शीत लहर के कारण शनिवार को फिर से ठंडक बढ़ गई। जगह-जगह लोग अलाव सेकते नजर आए। दोपहर करीब दो बजे के बाद हल्की धूप निकलने से लोगों केे थोड़ी राहत मिली, मगर वह भी चंद घंटे ही रही।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही मौसम में घना कोहरा रहा। कोहरे के साथ शीत लहर के कारण ठंड अधिक रही, इस कारण लोग कांप उठे। दिन भर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। हर सड़क और चौराहे पर लोग अलाव सेकते नजर आए। दो बजे के बाद हल्की धूप नजर आई, जो शाम चार बजे तक ही रही। ऐसे में लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। शाम के समय फिर मौसम में कोहरा रहा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को घटकर 07 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी में भी चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सर्दी बढ़ने से वर्तमान समय में गर्म कपड़ों का बाजार गर्म चल रहा है। शनिवार को भी नेहरू मार्केट, तिब्बती मार्केट, शहीद गंज और रायवाला में खरीददारों की भीड़ उमड़ी। उधर, ठंड का असर रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। स्टेशन पर यात्री कम संख्या में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed