फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold tormented overnight, sunshine brought relief during the day

रात भर ठंड ने सताया, दिन में धूप ने दिलाई राहत

Tue, 21 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cold tormented overnight, sunshine brought relief during the day
सहारनपुर में रेलवे रोड पर अलाव का सहारा लेते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रात भर कड़ाके की ठंड के बाद मंगलवार को निकली चटक धूप ने सर्दी से परेशान लोगों को राहत देने का काम किया। लेकिन शाम होते ही फिर से सर्दी ने असर दिखाया। नतीजा बाजारों में भीड़ कम रही। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में बढ़कर 3.6 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

सोमवार का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा था, जिसमें न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार की रात कड़ाके की ठंड रही। रेलवे स्टेशन और फुटपाथ पर रहने वाले लोग अलाव के चारों ओर बैठकर रात गुजारते नजर आए। रात में ई-रिक्शा और टेंपो चलाने वाले भी सर्दी में अलाव पर सेकते मिले। सुबह करीब तीन बजे से मौसम में कोहरा आना शुरू हुआ। सुबह सात बजे तक मौसम में कोहरा रहा। लेकिन उसके बाद चटक धूप निकल आई। दिन भर खिली धूप ने लोगों को राहत देने का काम किया। लेकिन शाम के चार बजते ही ठंड फिर से हावी हो गई और लोग फिर से गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

फुटपाथ पर पानी डलवाया
नगर निगम दो स्थायी रैन बसेरे चला रहा है। इनमें एक जनमंच की बगल में और दूसरा कमेला कॉलोनी में है। लेकिन सड़कों और रेलवे स्टेशन के बाहर रहने वाले लोग रैन बसेरों में जाने को तैयार नहीं हैं। निगम के कर्मचारी रात में लोगों को सड़कों से उठाकर रैन बसेरों में जाने के लिए कहते हैं, मगर नहीं जाते हैं। लोग फुटपाथ पर ना सोएं। इसके लिए निगम ने सोमवार की रात फुटपाथ पर पानी का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड अधिक पड़ रही है। लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए अलाव जलवाए जा रहे हैं। रैन बसेरों में व्यवस्था चौबंद है, मगर फुटपाथ और रेलवे स्टेशन के बाहर रहने वाले लोग वहां नहीं जा रहे हैं। निगम की टीम उनको लगातार रैन बसेरों में जाने को कह रही है। लोगों को चाहिए कि ठंड से खुद की जान बचाएं।

- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त

हारनपुर में ठंड और कोहरे के चलते देहरादून रोड पर पसरा सन्नाटा

हारनपुर में ठंड और कोहरे के चलते देहरादून रोड पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में  ठंड में स्कूल जाते छात्र छात्राएं

सहारनपुर में ठंड में स्कूल जाते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed