{"_id":"68b34fcff0426a5da905da7e","slug":"cmo-reprimanded-the-employee-who-arrived-latecmo-reprimanded-the-employee-who-arrived-late-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-157512-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीएमओ ने देरी से पहुंचे कर्मचारी को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीएमओ ने देरी से पहुंचे कर्मचारी को लगाई फटकार
विज्ञापन
नानौता सीएचसी के पर्ची काउंटर पर मरीजों को लाइन में लगने को कहते सीएमओ। संवाद
नानौता। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देरी से पहुंचे सहायक टीकाकरण अधिकारी को फटकार लगाई।
शनिवार को सहारनपुर के नोडल प्रभारी, प्रदेश सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा का सीएचसी नानौता का निरीक्षण प्रस्तावित था। इसके अचानक निरस्त होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने सीएचसी का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री के दौरे के लिए सफाई, रंगाई-पुताई कर सीएचसी को सजाया गया और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आई । इस दौरान सीएमओ ने लेबर रूम, एमएनसीयू, औषधि भंडार, ओपीडी, भर्ती वार्ड, पंजीकरण काउंटर और इमरजेंसी आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान इलाज के लिए आए मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
सीएमओ ने सफाई व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान सहायक टीकाकरण अधिकारी नितिन शर्मा को देरी से आने पर जमकर फटकार लगाई। सीएमओ ने कहा कि जल्द ही सीएचसी पर महिला चिकित्सक की तैनाती सुनिश्चित कराई जाएगी। वहीं सफाई कर्मियों की कमी पर उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों की कमी को लेकर शासन को पत्र लिखा गया है। स्वीकृति मिलते ही आवश्यकतानुसार सफाई कर्मियों की व्यवस्था करा दी जाएगी। इस दौरान एसीएमओ एवं सीएचसी नोडल प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. कपिल देव, डॉ. अनिल पंवार आदि मौजूद रहे।