फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi Adityanath will come to Saharanpur on November 20, officers engaged in preparations

मुख्यमंत्री दौरा: CM योगी 20 नवंबर को आएंगे सहारनपुर, अफसरों ने किया ग्राउंड का निरीक्षण, तैयारी हुई तेज

Fri, 18 Nov 2022 01:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Nov 2022 01:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरा अपडेट : CM योगी 20 नवंबर को सहारनपुर आएंगे। वहीं शुक्रवार को अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमस्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to Saharanpur on November 20, officers engaged in preparations
अधिकारियों ने किया ग्राउंड का निरीक्षण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महीपुरा तिराहा के समीप महाराज सिंह कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। वहीं हेलीपैड के लिए जनता रोड रघुकुल धाम कॉलोनी के समीप निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन


ये रहेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर यानी रविवार को सहारनपुर आएंगे। मुख्यमंत्री यहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। निकाय चुनाव से पहले अचानक मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम की जानकारी मिलने से प्रशासनिक अमला सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


गुरुवार रात को जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के 20 नवंबर को जनपद में आगमन की जानकारी हुई। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना से प्रशासन में हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री यहां नगर निगम समेत जनपद की सभी नगर निकायों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे निकायों में पांच लाख और पांच लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी ने नगर निगम समेत सभी नगर निकाय के अधिकारियों को अपने विकास कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शहर में जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों को से संवाद कार्यक्रम भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस

अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी के अनुसार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री के आगमन और विकास कार्यों की समीक्षा करने की सूचना दूरभाष से प्राप्त हुई है। अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आना बाकी है। प्रशासन समीक्षा बैठक की तैयारी में लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed