फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi Adityanath reviews development works at Shakambhari Siddhpeeth in Saharanpur UP

CM Yogi Visit: सीएम योगी ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, शाकंभरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Sat, 14 Mar 2026 05:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Mar 2026 05:14 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath In Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाकंभरी सिद्धपीठ पहुंचे और विकास कार्यों का प्रस्तुतिकरण देखा। अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath reviews development works at Shakambhari Siddhpeeth in Saharanpur UP
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर जनपद में शाकंभरी सिद्धपीठ पहुंचे। वह अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घंटा 25 मिनट की देरी से शाम करीब पौने चार बजे नागल माफी स्थित हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे।

विज्ञापन


हेलीपेड से सीधे मुख्यमंत्री सिद्धपीठ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण देखा।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, इस्रायल-ईरान युद्ध पर कहा-थर्ड वर्ल्ड वार जैसे हालात, योग ही समाधान 

विज्ञापन

निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) और मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने उन्हें इन परियोजनाओं की प्रगति और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही आगामी चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की गई।

CM Yogi Adityanath reviews development works at Shakambhari Siddhpeeth in Saharanpur UP
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सिद्धपीठ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को तेज गति से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में पहुंचकर माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मां शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed