{"_id":"69b6484b584ab93df60669d5","slug":"cm-s-visit-to-saharanpur-shakambhari-siddhpeeth-s-picture-will-change-with-rs-100-crores-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम का सहारनपुर दौरा: 100 करोड़ से बदलेगी शाकंभरी सिद्धपीठ की तस्वीर, पूरे होने को हैं ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का सहारनपुर दौरा: 100 करोड़ से बदलेगी शाकंभरी सिद्धपीठ की तस्वीर, पूरे होने को हैं ये काम
Sun, 15 Mar 2026 11:19 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:19 AM IST
सार
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के शाकंभरी पहुंचकर परियोजनाओं का निरीक्षण किया। विकास के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के इंतजाम करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
शाकंभरी में विकास कार्यों का जायजा लेते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ पर पहुंचकर विकास परियोजनाओं को परखा। उन्होंने परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। जल्द से जल्द परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। शाकंभरी पर्यटन क्षेत्र में और क्या बेहतर हो सकता है इसके लिए भी सुझाव मांगे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए कहा। वहीं, 19 मार्च से लगने वाले चैत्र मेले की व्यवस्थाओं को भी परखा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन का समय शनिवार दोपहर 2:25 बजे थे, मगर वह 3:40 पर पहुंचे। नागलमाफी गांव में हेलीपैड पर उतरकर उन्होंने सिद्धपीठ के आसपास के क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। जिला पंचायत गेट के पास निर्माणाधीन इमारत में समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन सुविधा केंद्र का काम करीब 65 प्रतिशत, ओपन एयर थिएटर 70 प्रतिशत, मल्टी लेवल कार पार्किंग 30 प्रतिशत, टॉयलेट ब्लॉक पब्लिक सोवियर शॉप शत-प्रतिशत, शाकंभरी देवी पदयात्रा मार्ग सुदृढ़ीकरण 85 प्रतिशत, शाकंभरी द्वार कॉम्प्लेक्स 70 प्रतिशत और साइनेज स्थापना कार्य 25 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा शाकंभरी देवी पदयात्रा प्रकाश व्यवस्था 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए कि यहां पर साफ-सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था मजबूत की जाए। सीएम ने निर्देश दिए कि जो परियोजनाएं अक्तूबर तक पूरी होनी हैं, उन पर गंभीरता से काम करें, जिससे वह समय से पूरी हो जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त हो। एंटी रोमियो स्क्वाॅड की ड्यूटी लगाई जाए। यहां पर जिन महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी, उनके रहने का भी इंतजाम किया जाए। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में पहुंचकर मां शाकंभरी की पूजा अर्चना की। शाम 5:04 मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर यहां से रवाना हो गया।
47 करोड़ की लागत से तैयार होंगे दो एलिवेटेड पुल
सिद्धपीठ परिक्षेत्र में भूरादेव से माता शाकंभरी मंदिर तक श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए 47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो एलिवेटेड पुल और तीन एप्रोच रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां कुल 1047 मीटर निर्माण में दो एलिवेटेड पुल और तीन एप्रोच रोड बनाई जाएंगी। भूरादेव मंदिर से एप्रोच रोड शुरू होगी और नदी के पहले बहाव के ऊपर माता के पहले द्वार के पास कुएं तक 180 मीटर लंबा एलिवेटेड पुल बन रहा है यहां से एप्रोच रोड शुरू होगी, जो आमवाला तक बनेगी। वहां से आगे 180 मीटर का ही दूसरा एलिवेटेड पुल भी बन रहा है जो रैन बसेरा तक बनेगा। इस पुल से फिर मंदिर तक एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। 360 मीटर के दो पुल तथा 687 मीटर की तीन एप्रोच रोड बनाई जाएंगी। पुल की ऊंचाई नदी तल से लगभग चार मीटर होगी, जिसमें 14 कुएं बनाए जाएंगे। पुल की चौड़ाई 7.5 मीटर रहेगी।

पर्यटन के लिहाज से यह हो रहे निर्माण कार्य
- पदयात्रा सुदृढ़ीकरण एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्य- 1600.86
- टायलेट ब्लाॅक एवं सोविनयर शाॅप का निर्माण- 343.84
- ओपन थिएटर के निर्माण कार्य- 193.05
- लैंडस्केपिंग, फुटपाथ, म्यूरल स्कल्पचर्स वाटर फाउंटेन, बाउंड्रीवाल- 331.93
- राही पर्यटक आवास गृह- 2104.49
- पार्किंग स्थल निर्माण- 1800.24
- टीएफसी के निर्माण कार्य- 2216.93
- पर्यटन सुविधाओं के सृजन कार्य- 901.31
- मार्ग प्रकाश व्यवस्था कार्य- 281.02
- शक्तिपीठ में प्रवेश द्वार कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य- 384.92
- शक्तिपीठ में साइनेज की स्थापना- 197.36
- नोट: सभी लागत लाख में।

मुख्यमंत्री ने तीसरी बार किए मां शाकंभरी के दर्शन, 17 मिनट तक मंदिर में रहे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंचकर मां शाकंभरी देवी के दर्शन-पूजन किए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री करीब 17 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। मुख्यमंत्री निर्धारित समय से लगभग 30 मिनट की देरी से शाम को 4.34 बजे माता के दरबार में पहुंचे और 4.48 पर वापस निकल गए। यहां मंदिर के प्रधान पुजारी प्रधान पुजारी आचार्य पंडित संदीप हेमदान, पंडित ऋषभ भट्ट, पंडित हिमांशु जोशी ने विधि विधान से पूजन एवं स्वस्ति वाचन कराया। पंडित संतोष पोखरियाल, पंडित नवनीत डोभाल, पंडित मनीष जदली, पंडित बसंत शर्मा आदि वेदपाठी पुरोहितों ने वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चार किया।

पूजन के समय लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, मेयर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, विधायक किरत सिंह, विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी और नगर अध्यक्ष शीतल बिश्नाई, जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. मांगेराम, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति माता शाकंभरी, भीमा, भ्रामरी एवं शताक्षी के दरबार की परिक्रमा कर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री दो बार सिद्धपीठ पर माता के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। इसके अलावा एक बार विधानसभा चुनाव में सिद्धपीठ की हेलीकॉप्टर से परिक्रमा कर गांव नागलमाफी में चुनावी सभा को संबोधित भी किया था।
मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाकर संत सहजानंद से बातचीत
मां शाकंभरी की पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही मंदिर से निकले तो उनके स्वागत के लिए संतों एवं भक्तों के साथ प्रतीक्षा कर रहे अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शंकराचार्य आश्रम प्रभारी श्री सहजानंद ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री के काफिले को हाथ से रुकने का इशारा किया। इस पर मुख्यमंत्री का काफिला रुक गया। उसके बाद आश्रम प्रभारी ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर मां शाकंभरी की फोटो भेंट की।

मुख्यमंत्री ने उनके साथ कुछ गोपनीय बात भी की। सहजानंद महाराज द्वारा बरसात में संस्कृत विद्यालय की बिल्डिंग के टूट जाने की बात कही, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट बनाकर भेजने पर बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पंडित शुभम शर्मा, पंडित राजू शर्मा, पंडित रजत शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं, मुख्यमंत्री ने राणा परिवार जसमौर से भी मुलाकात की। मंदिर व्यवस्थापक राणा आतुल्य प्रताप सिंह एवं राणा आदित्य प्रताप सिंह के पुत्र राणा सुयश प्रताप सिंह ने भी उनका स्वागत किया।
ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ, बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश, इन फसलों को फायदा, जानें कितने दिन रहेगा ऐसा मौसम
ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ, बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश, इन फसलों को फायदा, जानें कितने दिन रहेगा ऐसा मौसम