फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM assures to Jawam for help

सीएम ने जवान को दिया मदद का भरोसा

Sun, 25 Feb 2018 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 25 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार पांच दिन भटकने के बाद बीएसएफ जवान अजय कुमार की मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हो गई। हालांकि वहां बेहद व्यस्त कार्यक्रम के चलते सीएम उसकी पूरी बात नहीं सुन पाए । उन्होंने उसे लखनऊ में मिलने और मदद करने का आश्वासन दिया है। मुलाकात होने के बाद बीएसएफ जवान को एक बार फिर से न्याय की आस बंधी है।
विज्ञापन


बांग्लादेश सीमा पर तैनात क्षेत्र के गांव ताताहेडी निवासी बीएसएफ जवान अजय कुमार परिजनों के उत्पीड़न के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पिछले चार दिन से लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


वहां मुलाकात न होने अजय कुमार जय हिंद सेवा संस्थान के पदाधिकारियों उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, सचिव मनवीर माथुर, कोषाध्यक्ष रविंद्रपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, रमाकांत और नरेंद्र यादव के साथ शनिवार को मथुरा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवान से बात की। हालांकि वह उसकी पूरी बात नहीं सुन पाए परंतु उन्होंने जवान को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए लखनऊ में मिलने की बात कही है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी मौजूद रहे। इसके बाद अब बीएसएफ जवान की मदद के लिए आगे आई संस्था लखनऊ में मीडिया के सामने भी पक्ष रखेगी।

यह है मामला
बीएसएफ जवान अजय कुमार के परिजनों के खिलाफ राजस्व लेखपाल द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने एवं उक्त जमीन को कब्जामुक्त कराने के दौरान उसके गले में रस्सी डालकर जान से मारने के प्रयास सहित अनेक संगीन आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद पुलिस ने अजय के पिता सरदारा और भाई प्रमोद को जेल भेज दिया था। पुलिस द्वारा अन्य नामजद लोगों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी गई। आरोप है कि घर का सामान तक तोड़ डाला गया। पुलिस के खौफ से महिलाओं एवं बच्चों ने गांव छोड़ दिया था।

इसके चलते तीन बच्चों की परीक्षाएं भी छूट गईं। जवान अजय के नवजात पुत्र की पैदा होने के बाद मौत हो गई इसके लिए भी पुलिस एवं राजस्व विभाग के उत्पीड़न को जिम्मेदार ठहराया गया।


मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई और पुलिस ने आठों आरोपियों पर से धारा 307 हटाने के साथ ही पांच महिलाओं सहित 6 आरोपियों के नाम निकालकर उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। जवान इसे आधा न्याय बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed