फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cluster vaccination campaign will run from July 1

एक जुलाई से चलेगा कलस्टर वैक्सीनेशन अभियान

Sun, 20 Jun 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cluster vaccination campaign will run from July 1
सहारनपुर। जनपद में एक जुलाई से कलस्टर वैक्सीनेशन अभियान चलेगा। इससे पहले चार ब्लॉकों में पायलट अभियान चलेगा, जिनमें रामपुर मनिहारान, सरसावा, देवबंद और साढ़ौली कदीम शामिल हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि एक जुलाई से चलने वाले अभियान को स्केलअप करने के उद्देश्य से चार ब्लॉकों रामपुर मनिहारान, सरसावा, साढौली कदीम और देवबंद में जून माह ही में चार कलस्टरों में 21 जून से पायलेट अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। ब्लॉक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चारों ब्लॉकों की कुल आबादी चार लाख 19 हजार 324 है, जिनमें से 18 वर्ष की आयु से अधिक वालों की संख्या दो लाख 11 हजार 736 है। पायलेट अभियान के लिए 137 टीमें बनाई गई हैं। पहले कलस्टर में 21 और 22, दूसरे कलस्टर में 23 और 24, तीसरे कलस्टर में 25 और 26 तथा चौथे कलस्टर में 27 से 30 जून को टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

दो संक्रमित मिले, अब 104 एक्टिव मरीज
सहारनपुर। जनपद में रविवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनके बाद जनपद में अभी तक मिले कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33082 पर पहुंच गई है। उधर, रविवार को कोरोना के आठ मरीज ठीक होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 104 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed