फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cleanliness system is bad in Behera Sandal Singh

बेहड़ा संदल सिंह में बदहाल है सफाई व्यवस्था

Thu, 23 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness system is bad in Behera Sandal Singh
पवन सिंह राणा - फोटो : SAHARANPUR
बेहड़ा संदल सिंह में बदहाल है सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। बरसात के बाद संक्रामक रोगों का कहर बेहड़ा संदल ने बीते वर्ष झेला था। आज भी लोग उसे याद कर सिहर जाते हैं। क्योंकि रोजाना ही किसी न किसी की जान जा रही थी। बुखार के अलावा अन्य बीमारी से दो माह के भीतर 30 से ज्यादा मौत हुई थी। इसकी गूंज शासन तक गई तो, जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भी गांव का दौरा किया था। अब संक्रामक रोगों की रोकथाम को प्रशासन अभियान चला रहा है, लेकिन इस गांव में फैली गंदगी जाहिर करती है कि लापरवाही किस कदर हो रही है। पेश है रिपोर्ट...
मुजफ्फराबाद प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र के गांव बेहड़ा संदल सिंह के अंतर्गत दो ग्राम पंचायतें बेहडा खुर्द और कलां आती हैं। करीब दस हजार की आबादी वाले इस गांव में सफाई व्यवस्था पुरसाहाल नहीं है। बेहडा कलां में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियां बंद पड़ी हैं। गंदा पानी रास्तों पर आकर कीचड़ के रूप में जमा हो गया है जिनमें मच्छर और कीड़े पैदा हो रहे हैं। इनसे संक्रामक रोग फैलने का डर बना हुआ है। आबादी के बीच में जगह जगह कुरढियों के ढेर लगे हैं। बारिश के बाद जिनमें दुर्गंध पैदा हो गई है। गांव के निचले इलाकों में पानी भरने से उसमें कीड़े पैदा हो गए हैं। कुल मिलाकर गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में गांव में राजकुमार, अर्जुन, सरफराज, शमशाद, इरफान, फैजान, सुनील, मेहताब, शकील, गुरविंदर, शबाना, जहांगीर सहित करीब 15 लोगों की मौत बुखार से हुई थी जबकि अन्य बीमारियों सहित तीस से ज्यादा लोग अकाल मौत का शिकार बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने कर दिया था रात दिन एक
बुखार का प्रकोप इस कदर था कि सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर उस वक्त सप्ताह में दो से तीन बार गांव बेहड़ा संदल सिंह का दौरा कर रहे थे। स्वास्थ्य टीमों ने लगातार गांव में कैंप लगा कर रोगियों का उपचार किया था। गांव के बुखार पीड़ितों ने महंत इंदिरेश देहरादून, जोलीग्रांट और पीजीआई चंडीगढ़ तक में भरती रहे थे।
अब भी नहीं सुधर रहे हालात
गत वर्ष बुखार के प्रकोप में पति अर्जुन को गंवा चुकी गांव बेहड़ा खुर्द की निशा देवी कहती हैं कि सफाई कर्मचारी दो दो माह तक मोहल्ले में नहीं आते हैं। यदि आते भी हैं तो नालियों की गंदगी निकालकर सड़क पर डाल जाते हैं जो फिर से नाली में पहुंच जाती है। वे सवाल उठाती हैं कि ऐसी सफाई का क्या फायदा।
डेंगू बुखार से गत वर्ष मरे बेहडा खुर्द के राजकुमार सिंह के बेटे अमन राणा का कहना है कि उनके घर के सामने का नाला गंदगी से अटा पड़ा है। उन्होंने अपने स्तर पर ही एक दो बार सफाई कराई है जो नाकाफी रही। सफाई कर्मचारी अपनी मर्जी से कभी कभार आता है। गांव में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और उन्हें इस बात का खतरा सता रहा है कि कहीं फिर से गांव में डेंगू का प्रकोप न फैल जाए।
गांव बेहडा कलां निवासी भाजपा के पुवांरका मंडल अध्यक्ष ठाठ सिंह राणा का कहना है कि गत वर्ष गांव में बुखार से मौतें होने के बाद तो युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सफाई की गई थी और दस दिन तक स्वास्थ्य टीमों ने कैंप लगाकर उपचार और घर घर जाकर जागरूकता फैलाई थी, लेकिन इस बार गांव में कोई झांकने तक नहीं आया। अधिकारी क्या फिर से महामारी फैलने की बाट देख रहे हैं।
गांव बेहड़ा कलां निवासी पवन सिंह राणा का कहना है कि बरसात में टूटी सड़कों में भरे पानी में जहां मच्छर पैदा हो रहे हैं, वहीं नियमित सफाई न होने से नालों में भी गंदगी अटी पड़ी है। अधिकारी बीमारी फैलने के बाद ही गांव की सुध लेते हैं। यदि समय रहते अधिकारी चेत जाएं तो लोगों को अपने प्रियजनों को ना खोना पड़े।
संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा गांव में कोई अभियान नहीं चलाया गया है। पंचायत में भी कोई बजट नहीं है जिससे वे अभियान चला सकें। गांव में एक सफाई कर्मचारी तैनात है। वह नियमित आता है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश होने पर तालाब ओवरफ्लो हो जाता है। वे कई बार अफसरों को अवगत करा चुके हैं कोई सुनवाई नहीं होती है।
- नाथी सिंह राणा, प्रधान बेहड़ा कलां
गांव में एक माह पूर्व सफाई अभियान चलाया गया था। अब फिर से सफाई कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने प्राइवेट सफाई कर्मचारियों को भी लगाया है। वे जल्द ही कीटनाशक का भी स्प्रे कराएंगे। -- प्रदीप राणा प्रधान प्रतिनिधि बेहड़ा खुर्द
गांव में दस्तक अभियान, संचारी रोग जागरूकता और कोविड सर्वे चल रहा है। संबंधित एएनएम को एंटी लार्वा और ब्लीचिंग पाउडर भी दिया गया है। जल्द ही स्प्रे करा दिया जाएगा।

- डा मीनू गोयल प्रभारी चिकित्साधिकारी, मुजफ्फराबाद।

बेहड़ा कलां में रास्ते के पास पड़ी कुरढी और जमा कीचड़

बेहड़ा कलां में रास्ते के पास पड़ी कुरढी और जमा कीचड़- फोटो : SAHARANPUR

बेहड़ा कलां में जल निकासी के अभाव में जमा गंदा पानी और उसमें पनपते मच्छर

बेहड़ा कलां में जल निकासी के अभाव में जमा गंदा पानी और उसमें पनपते मच्छर- फोटो : SAHARANPUR

अमन राणा

अमन राणा- फोटो : SAHARANPUR

ठाठ सिंह राणा मंडल अध्यक्ष भाजपा पुवारंका

ठाठ सिंह राणा मंडल अध्यक्ष भाजपा पुवारंका- फोटो : SAHARANPUR

निशा देवी

निशा देवी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed