{"_id":"602179ce8ebc3ed65934b5bc","slug":"cleanliness-campaign-carried-out-at-night-nagarayukta-saw-the-system-saharanpur-news-mrt5244008138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में चला सफाई अभियान, नगरायुक्त ने देखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में चला सफाई अभियान, नगरायुक्त ने देखी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में नगर निगम सहारनपुर की रैंक सुधारने के लिए नगर निगम ने रात में भी सफाई अभियान चला रखा है। रविवार की रात सफाई कर्मियों की टीम ने नेहरू मार्केट में अभियान चलाया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बीते तीन साल से हम लगातार रैंक सुधार रहे हैं। इस बार नगर निगम सहारनपुर को पहले नंबर पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में रात में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक घंटाघर से कोर्ट रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, दीवानी कचहरी, जोगियान पुल, नवाबगंज, थाना कुतुबशेर, रायवाला, पुल दालमंडी, रेलवे रोड, गुरुद्वारा रोड, मंडी समिति रोड, भारत माता चौक, रेलवे स्टेशन, शारदा नगर आदि क्षेत्रों में रात में सफाई अभियान चलाया गया है। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिया गौतम और मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की रात नेहरू मार्केट में अभियान चलाया गया। दुकानदारों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए स्वच्छता में सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर को नंबर वन लाने के लिए जन सहयोग बेहद जरूरी है।