{"_id":"627e988324cca97aa61bf512","slug":"children-were-encouraged-in-the-convocation-saharanpur-news-mrt588472371","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल भटपुरा में सम्मानित हुए छात्र
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। नानौता ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भटपुरा में स्कूल चलो अभियान तथा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्कूल चलो अभियान एवं दीक्षांत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले वंशराज, विनय, दीपांशु, वेदांशी सहित 19 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। आगामी सत्र के लिए अध्यापकों को अधिक से अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगंतुकों का मनमोह लिया। अपनी विभिन्न छवियों का प्रदर्शन किया। बच्चों के कार्यक्रम की अभिभावकों ने सराहना की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रोत्साहन भी किया। उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह, जितेंद्र राठी, राकेश शर्मा, सती स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह ने संबोधित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी नानौता अतुल कुमार, कृपाल मलिक, वरुण धीमान, हकीमुद्दीन, प्रवीण कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मास्टर राजेंद्र सिंह तथा संचालन प्रमोद कुमार ने किया।