फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children celebrated Diwali by making Rangoli

रंगोली बनाकर बच्चों ने मनाई दीपावली

Tue, 02 Nov 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Children celebrated Diwali by making Rangoli
सहारनपुर। शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। रंगोली प्रतियोगिता हुई, इनमें बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

मंगलवार को जनकनगर स्थित एमजीएम स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सौरभ सिंघल ने मां लक्ष्मी-नारायण के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। रंगोली प्रतियोगिता में अदिति सैनी, मुस्कान, खुशी, नबिया, शिफा, अलीशा, महक, कहकशा, सौरभ ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें मीनाक्षी, कमल किशोर, रुचि अरोड़ा, कविता, अजरा मौजूद रहे।
वहीं, शारदानगर स्थित बीएसएम स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई, इसमें कक्षा नौ के छात्र विजयी रहे। बच्चों ने दीपक व मोमबत्ती सजावट कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही गीतों पर नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रबंधक हर्ष सिंघल, विजय लक्ष्मी, संजना, मनीष, आराधना, सरिता, हेमलता, जीनत, रितू, अंजली, कविता, शिवानी, रूपेश, रानी, मानसीन, पूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुर्गा विहार स्थित लिलिपुट स्कूल में बच्चों ने अध्यापकों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर रंगोली बनाकर दीपों से जगमगा दिया। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य आरती राज ठकराल, शरद भार्गव मौजूद रहे। सढ़ौली हरिया स्थित राजकीय हाईस्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य सीमा शेखर, आशु रानी, रीता रानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने रंगोली और भगवान श्रीगणेश व मां लक्ष्मी के चित्र बनाया। चेयरमैन सुभाष चौधरी, डायरेक्टर डैनी सक्सेना, प्रधानाचार्य राशि पुंडीर, क्षितिज अग्रवाल मौजूद रहे।

वहीं, दिशा भारती कॉलेज मैनजमेंट एंड एजूकेशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा शिव्या ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। छात्रा अपर्णा ने गुजराती नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध किया। पल्लवी ने नृत्य और हर्षिता ने गीत प्रस्तुत किया। संचालन नाबिहा और सुरभि ने किया। इसमें चेयरमैन यशपाल भाटिया, राधिका कन्नौजिया, वंशिका, शीतल वालिया, डॉ. रंजना, प्रदीप कुमार, डॉ. महक ठकराल, जसमीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed