फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Child dies due to drowning in water while taking bath in Kali river

काली नदी में नहाते समय पानी में डूबने से बालक की मौत

Mon, 13 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in water while taking bath in Kali river
देवबंद (सहारनपुर)। काली नदी में नहाने गए आठ वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर बालक का शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मिरगपुर निवासी बादल पुत्र जागीर सोमवार को गांव के समीप स्थित काली नदी में स्नान करने गया। नदी में स्नान करते वक्त अचानक बादल का पैर फिसल गया और वह नदी के अंदर स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरा। बादल के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही काली नदी पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और बादल को सकुशल बाहर निकालने के प्रयास करने लगे, लेकिन जब तक गांव के युवाओं ने बादल को काली नदी से बाहर निकाला तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक बालक के शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया। मंगलौर पुलिस चौकी प्रभारी एनके शर्मा ने बताया कि मृतक बालक के परिजन किसी भी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक बादल जयवीर के बच्चों में सबसे छोटा था। वही बालक की मौत पर पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed