फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi considered the common people as his guardian

Saharanpur News: आमजनों को अभिभावक की तरह समझा गए मुख्यमंत्री योगी

Tue, 09 Sep 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi considered the common people as his guardian
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के लोगों एक अभिभावक की तरह समझाया। कहा कि जलजनित बीमारियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में पानी को उबालकर पीएं। सांप काटने पर झाड़-फूंक कराने की बजाय डॉक्टर के पास जाए।
विज्ञापन


अंबाला रोड स्थित कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में डायरिया समेत जलजनित बीमारियों का प्रकोप रहता है। ऐसे में सभी अपने-अपने घर, प्रतिष्ठान और दफ्तरों में बेवजह पानी जमा न होने दें। इससे डेंगू, मलेरिया आदि संक्रामक रोग फैलाने वाले मच्छर पनपते हैं। सभी अपने आस-पास सफाई रखें। पानी को जमा न होने दें। बरसात के मौसम में सांप, बिच्छू आदि जहरीले जंतु के काटने का डर रहता है। यदि किसी को सांप या जहरीला जंतु काट लेता है तो जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में सांप आदि के काटने की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन

कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज का इंजेक्शन जरूर लगवाएं। यह सतर्कता का मौसम है। प्रकृति नवसृजन का कार्य कर रही है। हमें सतर्कता बरतनी है। अभी पितृ पक्ष चल रहा है। इसमें हम अपने पितरों का तर्पण करते हैं। उसके बाद शारदीय नवरात्र में मां भगवती की पूजा अर्चना करने के दिन हैं। दो अक्टूबर विजयदशमी का पर्व है। इस मौसम में बरती गई सतर्कता के परिणाम आगामी त्योहारी मौसम में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
पीड़ितों को दिया जाता है मुआवजा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा में जनहानि होने पर चार लाख, बरसात या जंगली जानवर के काटने पर व्यक्ति की मौत पर चार लाख का मुआवजा देती है। आपदा के कारण किसी गरीब का मकान गिर गया तो उसे नए मकान के लिए धन उपलब्ध कराया जाता है। मकान या जमीन नदी में चला गए हैं तो पट्टा उपलब्ध कराया जाता है।


मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की हौसला अफजाई
मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर जिला प्रशासन को कार्यक्रम से 12 घंटे पहले सूचना दी गई थी। इतनी कम अवधि में राहत सामग्री के 48 ट्रकों की व्यवस्था करना बेहद मुश्किल था, लेकिन प्रशासन ने पूरी तैयारी अच्छे से की। इसके लिए उन्होंने प्रशासन का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed