{"_id":"62a0e0dc19ae3068dd7dd4ea","slug":"chief-minister-abhyudaya-coaching-from-june-10-saharanpur-news-mrt5919933166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निशुल्क: कक्षाएं 10 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निशुल्क: कक्षाएं 10 जून से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निर्बल आय के परिवारों के प्रतिभावान बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कक्षाएं दस जून से शुरू होंगी। नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली इन कक्षाओं में राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी भाग लेंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि इन कक्षाओं में सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि की तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की कक्षाएं प्रात: आठ से नौ बजे तक और द्वितीय पाली की कक्षाएं सुबह साढे़ नौ बजे से पूूर्वाह्न 11 बजे तक होंगी। परीक्षा परिणाम की जानकारी के लिए छात्र अपने ईमेल आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से वेबसाइट http://abhyuday.up.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं। छात्र ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं वे केंद्र व्यवस्थापक मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग संस्थान मोबाइल नम्बर 9412116024 पर संपर्क कर सकते हैं।