फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chaudhary Ajit Singh remembered on his birth anniversary

जयंती पर याद किए गए चौधरी अजित सिंह

Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh remembered on his birth anniversary
दिल्ली रोड़ स्थित कार्यालय पर चौधरी अजीत सिंह का 83वे जन्मदिन मनाते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की 83 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धाभाव से याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने जीवन भर किसानों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेट बैंक कालोनी स्थित पूर्व विधायक मनोज चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि चौधरी अजित सिंह साफ सुथरी छवि के नेता थे। उन्होंने हमेशा ही किसानों की बेहतरी के लिए कार्य किए। उन्होंने ही शुगर मिलों के बीच की दूरी 25 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर करने का काम किया था। उन्होंने किसान हितैषी जो कार्य किए हैं और जो सुझाव दिए हैं उन पर कई पुस्तकें लिखी गई हैं। इन पुस्तकों को कई विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है। इस दौरान चौधरी धीर सिंह, रामपुर मनिहारान सीट से रालोद प्रत्याशी विवेक कांत, सहारनपुर देहात से सपा प्रत्याशी आशु मालिक, शौकीन राणा, गजेंद्र सिंह, सतपाल कालड़ा, राजकुमार चेयरमैन, जोधसिंह प्रधान, कौशल प्रधान, श्रवण प्रधान, नवाब सिंह, अफजाल चेयरमैन, श्रवण कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed