फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Changes in traffic system on Dhanteras

धनतेरस पर शहर की यातायात में किया गया बदलाव

Thu, 24 Oct 2019 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Changes in traffic system on Dhanteras
सहारनपुर। शुक्रवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। जिसके चलते बाजारों में भीड़ रहेगी। भीड़ के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश शुक्रवार को प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को धनतेरस के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन सुबह छह बजे से लागू हो जाएगा। एसएसपी दिनेश कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक डायवर्जन वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर डायवर्जन को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं। डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा। बेहट रोड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एवं चिलकाना रोड से शहर की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन निर्धारित अवधि में नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट डायवर्जन
1. दिल्ली, शामली की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
2. दिल्ली, शामली की ओर से मुजफ्फरनगर एवं देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला की ओर से देहरादून एवं मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5. मुजफ्फरनगर की ओर से देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन देवबंद, नागल, गागलहेड़ी, होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
6. विकासनगर, बेहट की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
7. देहरादून, हरिद्वार की ओर से अंबाला रोड की ओर जाने वाले भारी वाहन छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़, शाहजहांपुर चौकी होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

8. घंटाघर चौक से नेहरू मार्केट की ओर चार पहिया वाहन कार इत्यादि प्रतिबंधित रहेगा।
9. पुल जोगियान से श्रीराम चौक की ओर चार पहिया वाहन कार इत्यादि प्रतिबंधित रहेगा।
10. मछली पुल से चौकी सराय की ओर चार पहिया वाहन कार इत्यादि प्रतिबंधित रहेगा।
11. सब्जी मंडी पुल से जामा मस्जिद की ओर चार पहिया वाहन कार इत्यादि प्रतिबंधित रहेगा।
12. दाल मंडी पुल से सर्राफा बाजार की ओर चार पहिया वाहन कार इत्यादि प्रतिबंधित रहेगा।
13. भगत सिंह चौक से मोरगंज बाजार की ओर चार पहिया वाहन कार इत्यादि प्रतिबंधित रहेगा।
14. नवाबगंज चौक से दालमंडी पुल की ओर चार पहिया वाहन कार इत्यादि प्रतिबंधित रहेगा।
15. अंबाला रोड से लुहानी सराय की ओर चार पहिया वाहन कार इत्यादि प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed