फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Change the board of employees stuck on the same seat: District Magistrate

एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों का पटल परिवर्तन करें: जिलाधिकारी

Wed, 08 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Change the board of employees stuck on the same seat: District Magistrate
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभागवार समीक्षा के दौरान उन्होंने तीन वर्षों से एक ही पटल पर जमे कर्मचारियों का पटल परिवर्तन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना, मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, पेंशन योजनाएं, गन्ना मूल्य भुगतान, शिकायतों का निस्तारण आदि योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों द्वारा किए गए कार्यों को समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। जिससे जनपद को प्रदेश स्तर पर अच्छी रैंकिंग प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का प्रयोग नहीं होना चाहिए। सभी कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर रात्रि निवास सुनिश्चित करें। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों का निरीक्षण कर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। जनपद में 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यालयों, चौराहों, अधिष्ठानों और व्यवसायिक भवनों पर तिरंगा झंडा लगाया जाए। उन्होंने नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, पशु चिकित्साधिकारियों को अपनी तैनाती स्थल रात्रि प्रवास करने, सभी पात्रों के राशन कार्ड बनवाए आदि के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पेंशन से संबंधित कोई भी पत्रावली अकारण लंबित न रहे। उन्होंने जनपद में स्थापित निराश्रित गोआश्रय स्थलों में समय रहते भूसे और चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, परियोजना निदेशक देवेंद्र प्रताप, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमित कुमार सहित अन्य संबंधित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed