{"_id":"62015933ef96a12650424027","slug":"chandrashekhar-will-file-nomination-for-gorakhpur-sadar-seat-today-will-fight-in-front-of-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर सदर सीट के लिए चंद्रशेखर आज करेंगे नामांकन, योगी आदित्यनाथ के सामने लड़ेंगे चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर सदर सीट के लिए चंद्रशेखर आज करेंगे नामांकन, योगी आदित्यनाथ के सामने लड़ेंगे चुनाव
Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
सार
चंद्रशेखर आजाद विधान सभा सीट गोरखपुर सदर (322) सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जो आठ फरवरी को नामांकन के लिए गोरखपुर पहुंच रहे हैं। नामांकन कराने के लिए सहारनपुर से भी पदाधिकारी रवाना हुए ।
विज्ञापन
चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मंगलवार यानी आज गोरखपुर सदर से नामांकन करेंगे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। उनके नामांकन के लिए सहारनपुर से भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गोरखपुर के लिए रवाना हुए हैं।
जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद विधान सभा सीट गोरखपुर सदर (322) सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जो आठ फरवरी को नामांकन के लिए गोरखपुर पहुंच रहे हैं। प्रदेश महासचिव डॉ. मोहम्मद आकिब ने बताया कि नामांकन के लिए चंद्रशेखर पूर्वाह्न 11:30 बजे गोरखपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : मेरठ में मंच से गरजे जयंत, कहा- वोट की चोट से लेना है लाठियों का बदला, सीएम योगी पर जमकर कसे तंज
विज्ञापन
वहां से वह सड़क मार्ग से मोहद्दीनपुर और पैडलगंज को होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर पहुंचकर वहां माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह नामांकन के लिए पहुंचेंगे। टिंकू कपिल ने बताया कि चंद्रशेखर को नामांकन कराने के लिए एक ओर जहां स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे वहीं सहारनपुर से भी कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता गोरखपुर पहुंच रहे हैं।