फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chandrashekhar and I will always be together: Vinay

चंद्रशेखर और हम हमेशा साथ रहेंगे : विनय

Fri, 19 Jun 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar and I will always be together: Vinay
सहारनपुर। नगीना सांसद चंद्रशेखर से मतभेद बढ़ने के बीच भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में वह बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिले। चंद्रशेखर के साथ मतभेद के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब घर में चार बर्तन होते हैं तो वह खड़कते ही हैं। कहा कि चंद्रशेखर और वह साथ थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
विज्ञापन

विनय रतन ने जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की। विनय रतन ने बताया कि कुछ समय पहले उनके ऊपर देवबंद में हमला हुआ था। तब उन्हें सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी दिया गया था, लेकिन कुछ समय बाद एसएसपी ने उसे हटा दिया। उनका कहना था कि जनपद में ही कई नेताओं को सुरक्षा दी गई है, लेकिन उन्हें नहीं, जबकि उन पर हमला हो चुका है।
विज्ञापन

बीते दस दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके वीडियो में चंद्रशेखर की मुखालफत के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आपस की बात है।
कहा कि उन्होंने आजाद समाज पार्टी में भीम आर्मी की भागीदारी की बात सांसद चंद्रशेखर के सामने रखी थी। मांग थी कि पार्टी में महासचिव जैसे पदों पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए, लेकिन उन्होंने असहमति जता दी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं के सामने आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह भीम आर्मी और आसपा के साथ हैं और उन्हें मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। चंद्रशेखर के साथ मनमुटाव पर उन्होंने कहा कि यह एक परिवार का मामला है, जो समय के साथ सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed