फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chandpura attack: 24 accused will be released, 8 innocent

चंदपुरा हमले के 24 आरोपियों में 8 बेकसूर, होंगे रिहा

Wed, 14 Jun 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chandpura attack: 24 accused will be released, 8 innocent
बवाल के बाद सड़क पर पत्थर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के ग्राम शब्बीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री की सभा से लौट रहे लोगों पर ग्राम चंदपुरा में 23 मई को हमला कर दर्जनों लोगों को घायल करने एवं एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 8 लोग जांच में बेकसूर पाए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अब कोर्ट में 169 के तहत रिपोर्ट प्रस्तुत कर उन्हें शीघ्र रिहा कराएगी। जबकि 16 लोगों को इस मामले में आरोपी मान लिया गया है। ग्राम शब्बीरपुर में 23 मई को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सभा के बाद लौट रहे दलित समुदाय के लोगों पर कुछ लोगों ने ग्राम चंदपुरा में हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिसमें ग्राम सुआहेड़ी के आशीष की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 24 लोगों को आरोपी बनाया और आठ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन पुलिस विवेचना के दौरान 8 लोगों की इस मामले में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 16 लोगों को इस मामले में संलिप्त मान लिया गया। जो आठ लोग तफ्तीश के दौरान निर्दोष पाए गए हैं और पुलिस उन्हें जेल भेज चुकी है, अब उन्हें शीघ्र ही रिहा करा दिया जाएगा।


पुलिस इस मामले में कोर्ट में एफीडेविट देते हुए 169 की कार्रवाई करा रही है। जबकि तफ्तीश में दोषी पाए गए लोगों की गिरफ्तारी के पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सभी लोग अंबेहटा चांद के रहने वाले हैं। इससे पूर्व भी 9 मई की घटना में निर्दोष पाए गए शिवम, अजय एवं अन्य को पुलिस छोड़ चुकी है।      

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed