{"_id":"62b605955550032ce715b31d","slug":"central-government-misusing-ed-and-cbi-saharanpur-news-mrt5942750172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार
विज्ञापन
छुटमलपुर में हरीश रावत का स्वागत करते समर्थक
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। महाराष्ट्र में भी चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रचने में भाजपा सरकार शामिल है।
छुटमलपुर में उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मो. मुजतबा के आवास पर स्वागत कार्यक्रम के बाद हरीश रावत ने कहा कि जनता को झूठे सपने दिखा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना किसी भी तरह युवाओं के हित में नहीं है। इसमें युवाओं का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से इसका विरोध करें। सरकार को कृषि कानूनों की तरह इसे भी वापस लेना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में अब्दुल हसीब, राव यूसुफ, अरशद मलिक, परवेज मलिक, महबूब तल्हेड़ी, सुखदेव चौहान, इस्लाम मलिक, शाहिद अली आदि शामिल रहे। संवाद