{"_id":"625b0887be9bff155b14dad5","slug":"center-of-excellence-will-be-ready-soon-construction-work-halted-saharanpur-news-mrt584813258","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द तैयार होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, रुका निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द तैयार होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, रुका निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
कंपनी में तैयार करते पॉलिहाउस
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जियों और फलों की पौध की बाट जोह रहे जनपद के किसानों को जल्द ही राहत मिलेगी। अधूरे पडे़ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबिल के निर्माण कार्य का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसे तैयार करने की समयावधि तीन महीने रखी गई है। इसके बनने से जनपद के किसानों को अगेती और उच्च गुणवत्तायुक्त फलों और सब्जियों की पौध मिल सकेगी।
कंपनी बाग परिसर में बन रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबिल (फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र) का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। इसमें पौध तैयार करने के लिए जरूरी कीट अवरोधी नेट हाउस, हाईटेक पॉली हाउस के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। अब इसके तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है। जनपद के किसानों को अगेती और उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जियों और फलों के पौधे उपलब्ध कराने के लिए कंपनी बाग में फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र जुलाई 2018 में स्वीकृत हुआ था। इसमें सब्जियों की अगेती और उच्च गुणवत्ता युक्त पौध तैयार कर किसानों को दी जानी है। जिससे किसान अगेती सब्जियों की खेती कर उसे बढ़िया भाव पर बाजार में बेचकर अपनी आमदनी बढ़ा सके। इसमें अभी तक महिला छात्रावास, वाटर टैंक, बिक्री केंद्र, चहारदीवारी, सड़क और भूमिगत सिंचाई प्रणाली आदि का काम ही पूरा हुआ है।
उच्च गुणवत्तायुक्त पौध होगी तैयार
फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में फलों और सब्जियों की अगेती और उच्चगुणवत्ता युक्त पौध तैयार की जाएगी। सब्जियों में टमाटर, गोभी, मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन, करेला, खीरा, लौकी आदि की पौध तैयार की जाएगी। फलों में लीची, आम, अमरूद, पपीता, आडू, जामुन आदि के पौधे तैयार होंगे।
विज्ञापन
निर्माण कार्य में तेजी
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबिल का अधूूरा निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसका निर्माण करने वाली कंपनी को तीन महीने का समय दिया गया है। उम्मीद है कि तीन माह में यह केंद्र पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। -- बीपी राम, संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र।