{"_id":"611ab02f8ebc3e432203186c","slug":"celebrated-the-salvation-of-lord-parshvanath-with-pomp-saharanpur-news-mrt5520776200","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक
विज्ञापन
नकुड़ में पूजा अर्चना करते जैन समाज के लोग
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़/ सरसावा/ गंगोह (सहारनपुर)। जिले के जैन मंदिरों में समाज के लोगों ने भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना तथा निर्वाण कांड का पाठ करते हुए लड्डू चढ़ाया गया।
नकुड़ में भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाणोत्सव पर पुष्पदंत भगवान का सिंहासन स्थापना कार्यक्रम विधि विधान के साथ आयोजित किया गया। भक्तों ने निर्वाण लड्डू भी चढ़ाया। कार्यक्रम में समाज सेवी पंकज जैन द्वारा अपने पिता सुशील कुमार जैन की स्मृति में पुष्पदंत भगवान का सिंहासन विधि विधान व बाजे गाजे के साथ स्थापित किया। जैन समाज के अग्रणी विजय जैन के सानिध्य में चांदी के सिंहासन को पूजा अर्चना के बाद वेदी में स्थापित किया गया। विजय जैन, नमी सागर जैन, संदीप जैन, प्रीतम प्रसाद जैन, प्रवीण जैन, संजीव जैन, रजनीश जैन आदि रहे।
सरसावा के सर्राफा बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 23 वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर सुबह सवेरे जैन धर्मावलंबियों ने श्री जी का अभिषेक तथा शांतिधारा करने के उपरांत पूजा अर्चना की। शुभ मुहूर्त में सुबह 8 बजे निर्वाण कांड पढ़कर वेदी पर स्थापित मूलनायक 23 वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्वामी को 23 किलो का लड्डू चढ़ाया गया। जैन स्यादवाद मंडल से जुड़ी महिलाओं ने भी पूजा अर्चना करते हुए लड्डू चढ़ाकर पार्श्वनाथ स्वामी का जयघोष किया। संदीप जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, रजत जैन, प्रवीण जैन, अंकित जैन, अमित जैन आदि रहे।
विज्ञापन
गंगोह की अंबा विहार कालोनी स्थित श्री पार्श्व नाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने मोक्ष कल्याणक पर्व पर सामूहिक लड्डू चढ़ाया। इससे पूर्व पक्षाल, शांति धारा का आयोजन विधि विधान से किया गया। इसका सौभाग्य मुकुल जैन को प्राप्त हुआ। चंदू लाल जैन, डा. मनोज जैन, मुकुल जैन, मोहित जैन, मुकेश जैन, प्रवीण जैन, शील सागर जैन, अनिमेष जैन, विशाल जैन, संदीप जैन, वंश जैन, अंकुर जैन, डा. निर्मल जैन, संगीता जैन, डा. श्वेता जैन, सुनीता जैन, सविता जैन, नेहा जैन आदि रहे।

सरसावा में स्वामी पार्श्वनाथ को लड्डु चढाते जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR