फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Celebrated the birth anniversary of scientist Sir Jagdish Basu and Guru Nanak Dev

वैज्ञानिक सर जगदीश बसु व गुरु नानक देव की जयंती मनाई

Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of scientist Sir Jagdish Basu and Guru Nanak Dev
अंबेहटा। अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महान वैज्ञानिक सर जगदीश बसु व गुरु नानक देव की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह व प्रबंधक गौरव मित्तल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने बताया कि आज के समाज को एकता और अखंडता के रूप में जोड़ने के लिए गुरु नानक देव जैसे व्यक्ति की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि महान वैज्ञानिक सर जगदीश बसु व गुरु नानक देव जी के सिद्धांत आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं। इसलिए ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि हिंदू संस्कृति को बचाने व देश को अखंड भारत बनाने का कार्य हिंदू समाज पर ही निर्भर है। कक्षा 11 की छात्रा रिया तथा कक्षा 12 के छात्र जसकरण ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन सैनी व संचालन आचार्य नित्यानंद शर्मा ने किया। इस दौरान अनुरंजन गुप्ता, विश्वास कुमार, नरेंद्र धीमान, रामपाल शर्मा, सुरेंद्र वत्स, महावीर सिंह, नागेंद्र पंवार सहित विद्यालय स्टाफ व प्रबंध समिति के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed