{"_id":"6144d9ca8ebc3e5ad8801fae","slug":"celebrated-pm-modi-s-birthday-with-joy-and-service-saharanpur-news-mrt556697434","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष और सेवा भाव के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष और सेवा भाव के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा ने सेवा समर्पण अभियान की शुरुआत कर दी है। भाजपाइयों ने हवन पूजन कर प्रसाद का वितरण किया तो, रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह भी आयोजित किए गए।
शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे आईएमए भवन में चिकित्सा प्रकोष्ठ ने चिकित्सा शिविर लगाया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिलना सभी भारतीयों के लिए सौभाग्य की बात है। उनकी प्रेरणा से सेवा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिए वैक्सीन तैयार करने वाले विश्व के अग्रणी देशों में भारत शामिल हुआ। शिविर में 150 से अधिक लोगों को चिकित्सकों ने परामर्श देकर दवाएं दी। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष मनदीप सिंह, डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. अजय सिंह, डॉ. रीना गर्ग, डॉ. अवनीश सिंघल, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. गौरव छाबड़ा, डॉ. रमनदीप, डॉ. अनुप्रिया, डॉ. सोनिया, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. केके खन्ना मौजूद रहे। इसके बाद दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर भाजयुमो ने रक्तदान शिविर लगाया, जिसका उद्घाटन प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह, आरएसएस के विभाग संचालक राकेश वीर, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ धीमान ने किया। शिविर में 110 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान राहुल झांब, सूरज शुक्ला, हिमांशु, सुमित जसूजा, राहुल चौहान, कपिल कौशिक, हितेश शर्मा, दीपक सैनी, आनंद भाटिया, आशु अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा पार्टी कार्यालय पर ही दोपहर बाद हुए कार्यक्रम में 71 किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर रणबीर सिंह, महानगर अध्यक्ष अरुण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
इरशाद ने केक काटकर मनाया जन्मदिवस
सहारनपुर। भाजपा नेता इरशाद खान मुंडन ने टीपीनगर स्थित कार्यालय पर केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें सर्व समाज का उत्थान कर रही हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान प्रोफेसर राजीव चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, आली की चुंगी पर भी अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काट कर बधाई दी व बच्चों को केक व टॉफी का वितरण किया।
हवन कर हलवे का प्रसाद वितरित
सहारनपुर। नवाबगंज के निकट बड़ा मंदिर चौक पर कार्यकर्ताओं ने हवन किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन की मौजूदगी में हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। यहां पर विजय माहेश्वरी, अनिल मित्तल, सुधीर माहेश्वरी, चौधरी अजित सिंह गुर्जर, सुनील गुप्ता, नंदकिशोर शर्मा, पार्षद गोपाल दास, विनोद, राहुल माहेश्वरी और सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
धार्मिक स्थलों में भी हुए कार्यक्रम
सहारनपुर। मदनपुरी स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में प्रात: काल जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया गया। इसी प्रकार आवास विकास स्थित जैन मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, संपूर्ण विश्व में शांति, समृद्धि, संपन्नता और आरोग्यता के लिए भगवान की शांति धारा की। शांतिधारा का मंत्रोच्चारण सुरेंद्र जैन ने किया। राधिका जैन, सुधीर जैन, राजीव जैन, धीरज जैन, विकास जैन, इंद्रसेन जैन, विपिन जैन, बालेश चंद जैन, मंजू जैन आदि उपस्थित रहे। वहीं, हकीकत नगर व नुमाइश कैंप स्थित गुरुद्वारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए अरदास की गई और प्रसाद वितरित किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कमल चुघ, सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा आदि उपस्थित रहे।

हकीकत नगर प्रधान मंत्री का जन्मदिन मनाते हिन्दु जागरण मंच के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते अतिथि?- फोटो : SAHARANPUR